फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इंप्रूवमेंट परीक्षा का कार्यक्रम जारी

इंप्रूवमेंट परीक्षा का कार्यक्रम जारी

Fri, 08 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
इंप्रूवमेंट परीक्षा का कार्यक्रम जारी
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की इंप्रूवमेंट परीक्षा 18 सितंबर से 29 सितंबर तक 101 केंद्रों पर होगी। विवि ने परीक्षा कार्यक्रम और केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इसमें 72 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार इंप्रूवमेंट परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक और शाम की पाली की परीक्षा अपराह्न दो से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

बरेली में कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं। बरेली कॉलेज में चार अन्य कॉलेजों की भी परीक्षा होगी। कॉपियों के संकलन के लिए नौ केंद्र निर्धारित हैं। बरेली की कॉपियां विवि कैंपस में ही जमा होंगी। पीलीभीत में रामलुभाई , बदायूं में राजकीय कॉलेज, रामपुर में राजकीय कॉलेज, शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद, मुरादाबाद में हिंदू कॉलेज, सम्भल में आरएसएम कॉलेज, अमरोहा में जेएसएच कॉलेज को परीक्षा संकलन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


नकल कराई तो रद्द होगी कॉलेजों की संबद्धता
विवि ने पहली बार केंद्रों की सूची जारी करने के साथ नकल को लेकर भी कड़ी चेतावनी जारी की है। प्राचार्यों को जारी पत्र में कहा गया कि अगर कॉलेज में नकल का मामला पकड़ा जाता है या शिकायत आती है तो परीक्षा केंद्र निरस्त कर उसकी संबद्धता समाप्त की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि शासन ने नकल को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed