फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 year old girl dead body removed from grave after 40 days in bareilly

Bareilly News: 40 दिन बाद कब्र से निकाला गया 14 साल की लड़की का शव; जानें क्या है मामला

Thu, 20 Jul 2023 04:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 04:26 PM IST
सार

किला थाना क्षेत्र में 40 दिन पहले एक गांव निवासी 14 साल की किशोरी की मौत हो गई थी। तब शव दफना दिया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसका शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
14 year old girl dead body removed from grave after 40 days in bareilly
पुलिस ने कब्र से निकलवाया किशोरी का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला क्षेत्र में 14 साल की लड़की का शव कब्र से निकाला गया। 40 दिन पहले उसकी मौत हो गई थी, तब शव दफना दिया गया था। किशोरी की बहन ने अब दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। उसने पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की थी। 

विज्ञापन


अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को कब्र से किशोरी का शव निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन

मृतका की बहन ने बताया कि उसकी मां की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं। घर में वह, उनकी बहन और एक भाई था। आर्थिक तंगी की वजह से वह सहारनपुर में पैकिंग का कार्य करन चली गई। 

10 जून को हुई थी मौत 

10 जून को चचेरे भाई से मोबाइल पर सूचना मिली कि उसकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब तक वह घर पहुंची, तब तक परिवार और रिश्तेदारों ने उसकी बहन के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। बहन ने अज्ञात के खिलाफ बहन की हत्या का आरोप लगया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: होटल में मंगेतर के साथ ठहरा था युवक, रात में तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत; पुलिस जांच में जुटी

 

उसने डीएम और एसएसपी से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। अनुमति मिलने के बाद एसडीएम और पुलिस अफसर कब्रिस्तान पहुंचे। यहां उनकी मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया। किला थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed