फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सब्जी बेचकर की पढ़ाई, फर्स्ट डिवीजन से पास

सब्जी बेचकर की पढ़ाई, फर्स्ट डिवीजन से पास

Sat, 10 Jun 2017 01:20 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
सब्जी बेचकर की पढ़ाई, फर्स्ट डिवीजन से पास
बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा में ऐसे छात्रों की लंबी फेहरिस्त है जिन्होंने काम के साथ पढ़ाई की और अच्छे अंक लाए। ऐसे ही एक हैं अखिलेश। जयनारायण में अखिलेश ने हाईस्कूल में 80 फीसदी से अधिक अंक पाए थे। इंटरमीडिएट में और अच्छे नंबराें से पास होने के लिए कोचिंग करनी चाही। पैसे नहीं थे सब्जी की दुकान लगा ली। सुबह मंडी फिर स्कूल उसके बाद कोचिंग और शाम को सब्जी की दुकान में बैठे। इतनी व्यस्त दिनचर्या में समय निकालकर अखिलेश ने पढ़ाई की। हालांकि आर्थिक समस्या की वजह से कोचिंग छूट गई। अखिलेश ने इंटरमीडिएट में 62 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं।
विज्ञापन

ग्रीन वेली के रहने वाले अखिलेश ने बताया कि पिता पहले लेबर का काम करते थे लेकिन अब राजमिस्त्री बन गए। हाईस्कूल में 80 फीसदी से अधिक अंक लाने पर जयनारायण इंटर कॉलेज में शिक्षकों की मदद से इसकी फीस माफ की गई। इंटर की परीक्षा में हिंदी में 84 अंक पाने वाले अखिलेश को भौतिकी में 75 और रसायन में 74 अंक मिले हैं। अंग्रेजी और गणित में 45- 45 अंक पाए हैं। छात्र ने बताया कि आर्थिक कारणाें से पांच माह पहले ही उसकी कोचिंग छूट गई। पूरी तैयारी नहीं हो पाई। चार भाई भी हैं जिनमें दो जयनारायण इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। अखिलेश ने बताया कि उनका एडमिशन इस साल ही उसने कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed