{"_id":"5c44d565bdec227390330fb5","slug":"121548014949-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल पहले बनाया था नाला, बजट खपाने को नया बनाने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल पहले बनाया था नाला, बजट खपाने को नया बनाने लगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बजट खपाने के लिए दो साल पहले बनाए गए नाले को तोड़कर नया नाला बनाने की कमिश्नर रणवीर प्रसाद से शिकायत की गई है। लोगों का आरोप है कि नाले की आड़ में कुछ जगह छोड़कर एक बारातघर मालिक को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है।
जगतपुर में ऊंची पुलिया से जगतपुर चौराहे तक आरसीसी नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों ने कमिश्नर से शिकायत की है। उनके आरोप है कि यह नाला दो साल पहले ही बना था। नया नाला भी करीब एक करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। निगम के अफसर बजट ठिकाने लगाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। यह सब एक सपा नेता के इशारे पर हो रहा है। उसने अपने बारातघर के आगे नगर निगम का नाला पाट दिया है और नया नाला बनाकर वह जगह बारातघर के इस्तेमाल में देने की तैयारी है। शिकायत करने वालों में मुन्ना, मो. उमर, मो. जफर, बिलाल अंसारी, इकबाल, मो. तालिब आदि शामिल रहे।