फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नवाबगंज की कचरी तो हानिकारक है

नवाबगंज की कचरी तो हानिकारक है

Fri, 14 Jul 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज की कचरी तो हानिकारक है
बरेली।
विज्ञापन

सड़क पर बिकने वाली कचरी को सोच-समझकर खाएं। कचरी बनाने वालों को किसी की जान की परवाह नहीं है। कचरी में सिंथेटिक रंग मिलाए जा रहे हैं जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं। छोटी होली के दिन नवाबगंज की दुकान से लिया गया कचरी का सैंपल अनसेफ मिला है। इसके अलावा शाही की हल्दी का सैंपल भी सुरक्षित नहीं मिला है।
छोटी होली पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने अभिहित अधिकारी ममता कुमारी के नेतृत्व में नवाबगंज के मुख्य बाजार स्थित राजपूत के किराना स्टोर से कचरी का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा था। जांच रिपोर्ट में कचरी में सिंथेटिक रंग पाया गया। इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी रघुनाथ सिंह पटेल ने शाही के मेन बाजार स्थित परचून की दुकान से हल्दी का सैंपल लेकर जांच को भेजा था। जांच में हल्दी में भी सिंथेटिक रंग मिला है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि इससे अलावा कुतुबखाना, चौपुला रोड, कुदेशिया फाटक आदि स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर दिलबाग रॉयल, पान मसाला, विमल पान, गगन पान मसाला के नमूने लेकर जांच को भेजे गए थे। यह सभी अधोमानक पाए। उन्होंने बताया कि अनसेफ पाए गए नमूनों के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडीएम कोर्ट में वाद दायर करेंगे। वहां सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मिलावटखोरों पर 3.31 लाख का जुर्माना
बरेली। एडीएम सिटी आलोक कुमार की कोर्ट ने 25 मिलावटखोरों के खिलाफ दर्ज वादों की सुनवाई करके उन पर 3.31 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इनमें प्रदर्शनी नगर में दीनानाथ स्वीट्स के प्रोपराइटर राजीव जायसवाल और होटल बैकलम प्रभात नगर के मालिक अनुज मिश्रा का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस पर कितना जुर्माना (रुपये में)
वरुण गुप्ता, शास्त्रीनगर हल्दी पाउडर 10 हजार
नरेंद्र शंकर, रामपुर गार्डन दूध 25 हजार
सुधीर श्रोतिया, बिहारीपुर दूध 6 हजार
अजीत सिंह, खमरिया आजमपुर, मीरगंज दूध 6 हजार
जगदीश, खमरिया आजमपुर, मीरगंज दूध 6 हजार
शंकर यादव, खजुरिया, भुता दूध 15 हजार
बबलू, अलीगंज दूध 10 हजार
ह्देश कुमार, बहादुरगंज, बदायूं दूध 12 हजार
सोमपाल, सहुआ केसरपुर दूध 10 हजार
जगतपाल सिंह यादव, रसुईया, फरीदपुर दूध 10 हजार
गुड्डू, हृदयपुर, फरीदपुर खोया 15 हजार
दिलीप लालवानी, बिहारीपुर दही 5 हजार
राकेश साहू, तिलक कालोनी मिर्च पाउडर 15 हजार
कल्लू, मोहरनिया, इज्जनगर मिश्रित दूध 12 हजार
राजीव जयसवाल, दीनानाथ स्वीट्स दही 25 हजार
प्रदर्शनी नगर
रामौतार, रिठौरा खोया 15 हजार
कुंवरपाल, लौभा पड़ोरी, बहेड़ी दूध 15 हजार
मैसर्स बैलकम होटल, प्रभात नगर पनीर 30 हजार
अमर सिंह, करनपुर, फरीदपुर दूध 12 हजार
सर्वेश गुप्ता, कानूनगोयान खोया 15 हजार
तौकीर अहमद, आगवाड़ा, शीशगढ़ जूस 20 हजार
धर्मवीर, ग्राम भंडसर दूध 12 हजार
राजपाल, ग्राम मल्लपुर दूध 10 हजार
सोमपाल शर्मा, मीरगंज दूध 7 हजार
मुकेश शुक्ला, मढ़ीनाथ रस्क 10 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed