फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   राइफल क्लब के चुनाव की मांग ने जोर पकड़ा

राइफल क्लब के चुनाव की मांग ने जोर पकड़ा

Sun, 30 Dec 2018 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
राइफल क्लब के चुनाव की मांग ने जोर पकड़ा
बरेली। राइफल क्लब में नेताओं की दखलंदाजी से परेशान शूटर्स ने कार्यकारिणी का नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है। शूटर्स ने केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के अलावा नेशनल और स्टेट एसोसिएशन के अध्यक्षों को भी पत्र लिखा है। इसमें क्लब की दुर्दशा सुधारने के लिए कार्यकारिणी का चुनाव कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शूटर्स ने कहा कि राइफल क्लब में सत्ता की ताकत से कार्यकारिणी के संरक्षक बने नेता खेल और खिलाड़ियों का बहुत नुकसान कर रहे हैं। 45 साल पहले बने राइफल क्लब में हर साल लाखों का बजट अनाप-शनाप और पुरानी मशीनों की खरीद में खर्च करके महज खानापूरी की जाती है। शूटर्स के अनुसार सरकार ओलंपिक के लिए नए शूटर्स तैयार करने पर जोर दे रही है, लेकिन ओलंपिक में शूटर्स लिपोर्टे मशीन का इस्तेमाल करते हैं, इसकी क्षमता 250 क्लेवर्ड की होती है। यह मशीन कई एंगल फेंक सकती है। इस मशीन को अलग-अलग टेबल पर चलाया जा सकता है। यह मशीनें केवल आवाज से चलती हैं। इसके विपरीत राइफल क्लब में शूटर्स के लिए जो मशीनें खरीदी गई हैं, वह आउट डेटेड हैं। इनकी क्षमता भी कम है और इनको आवाज से नहीं चलाया जा सकता। क्लब की दशा सुधारने के लिए कार्यकारिणी का चुनाव कराने की मांग को लेकर शूटर सोमवार को डीएम से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed