{"_id":"59b412464f1c1bea7f8b55b0","slug":"11504973382-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर कक्षाएं लगवाईए, गुरुजी आते हैं पढ़ाते नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर कक्षाएं लगवाईए, गुरुजी आते हैं पढ़ाते नहीं
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में कक्षाओं का संचालन न होने पर शनिवार को विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। प्राचार्य का घेराव कर छात्र-छात्राओं ने बताया कि सुबह से आए हैं लेकिन कोई शिक्षक पढ़ाने के लिए नहीं आया। विद्यार्थियों ने यह भी कहा कि प्रतिदिन ऐसा ही हो रहा है। हर रोज विद्यार्थी कॉलेज आते हैं और बिना पढ़े चले जाते हैं। पूरे मामले को सुनने के बाद प्राचार्य ने विद्यार्थियों को जैसे तैसे समझाया और आश्वासन दिया कि सोमवार से नियमित रूप से कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि दाखिले की प्रक्रिया के चलते कक्षाओं का संचालन कुछ अस्त-व्यस्त है सोमवार से नियमित रूप से कक्षाएं चलेंगी।
विद्यार्थी बोले---
कई दिन से कॉलेज आ रही हूं पर कक्षाएं नहीं लग रही हैं, यदि यही हाल रहा तो पाठ्यक्रम कैसे पूरा होगा। कॉलेज प्रशासन भी विद्यार्थियों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
-सुरभि सक्सेना, बीकॉम तृतीय वर्ष
कब तक कक्षाओं के संचालन का इंतजार करें। यही रवैया बना रहा तो मार्च तक भी पाठ्यक्रम पूरा नहीं होगा। जो बच्चे नियमित कॉलेज आ रहे हैं कम से कम उन्हें नियमित रूप से लेक्चर मिलना चाहिए।
विज्ञापन
-प्रज्ञा गंगवार, बीए तृतीय वर्ष
एक तरफ शिक्षा की गुणवत्ता की बात होती है दूसरी तरफ कक्षाओं के संचालन की तरफ ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में न पाठ्यक्रम पूरा होगा और न व्यवस्था में सुधार आएगा।
-अंशिका जौहरी, बीकॉम तृतीय वर्ष
छात्रसंघ चुनाव के लिए भी उठी आवाज
एबीवीपी के पदाधिकारियों ने प्राचार्य का घेराव करते हुए छात्रसंघ चुनाव की भी मांग की। इसके अलावा शौचालयों की साफ सफाई, कैंपस में पीने के लिए साफ पानी, कैंटीन शुरू कराने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि 25 सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर एबीवीपी के महानगर संगठन मंत्री राहुल चौहान, गौरव यादव, पिंकी गंगवार, प्रशांत पाल, योगेश शर्मा, अंकित चौधरी, मनोज यादव, हर्ष अग्रवाल, सचिन आदि मौजूद रहे।
पुलिस आने पर भड़के विद्यार्थी
प्राचार्य कार्यालय में हंगामा बढ़ने पर पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। इस पर एबीवीपी कार्यकर्ता नाराज हो गए। उनका कहना था कि क्या विद्यार्थी प्राचार्य से अपनी बात भी नही कह सकते हैं। कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बाहर बैठने का निर्देश दिया।