फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जोगीनवादा में जेसीबी

जोगीनवादा में जेसीबी

Fri, 08 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
जोगीनवादा में जेसीबी
बरेली। जोगी नवादा के रामलीला मैदान में अब भी पानी भरा हुआ है। मेले का आयोजन कैसे होगा इसे लेकर मेला कमेटी उहापोह में है। शनिवार को भी यदि मेला मैदान ठीक कराने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कमेटी के सदस्य डीएम से मिलेंगे, वही एक सहारा हैं।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश राठौर ने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम की ओर से एक जेसीबी भेजी गई जो सिर्फ एक घंटे बाद खानापूरी कर लौट गई। मेला मैदान की हालत अब भी खराब है। 14 सितंबर से रामलीला शुरू होनी है। यहां लगने वाली दुकानों के सामान भी आने लगे हैं लेकिन अफसरों का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है। वार्ड 46 के पार्षद और रामलीला कमेटी के सदस्य उस्मान अल्वी ने बताया कि मेला मैदान में पानी भरे होने की ओर अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह का ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन कोरा आश्वासन मिला। अफसरों की इस उपेक्षा से स्थानीय लोगों में भी गुस्सा है। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने बताया कि कुछ क्षेत्रीय लोग मेला मैदान की बदहाली की समस्या लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि समय कम है इसलिए दो बड़ी व एक छोटी जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली भेजकर काम पूरा करा दिया जाएगा जिससे मेले के आयोजन में कोई दिक्कत न हो। हालांकि मेला कमेटी के सदस्य और क्षेत्रीय लोग इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि मैदान में गंदा पानी भरे होने के कारण क्षेत्र में मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इलाके में कभी भी लोग संक्रामक बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed