{"_id":"5ca51630bdec22140966e990","slug":"111554322992-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवत के नामांकन में सपा-बसपा ने दिखाई एकजुटता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवत के नामांकन में सपा-बसपा ने दिखाई एकजुटता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्व मंत्री और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के नामांकन से पहले उनके चुनाव कार्यालय पर भारी भीड़ जुटी। सपा-बसपा नेताओं ने नामांकन के समय भगवत के कार्यालय पर पहुंचकर एकजुटता दिखाई और कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ाने और भाजपा से लोकसभा सीट छीनने का एलान किया।
सिविल लाइंस स्थित चुनाव कार्यालय में पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर ने कहा कि बरेली लोकसभा के कुल वोटरों में सपा-बसपा गठबंधन का दो तिहाई वोटर है। मगर चुनाव जीतने के लिए मैनेजमेंट ठीक करना होगा। पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने कहा कि राजनीतिक समीकरण इस बार भगवत के पक्ष में हैं। कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाएं। सीट भाजपा से छीनकर रहेंगे। पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने कहा कि सपा-बसपा के लोकसभा में 11 लाख वोट हैं। बस उनको इकट्ठा करने की जरूरत है। पूर्व विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा कि भगवत सरन इस बार पूरी ताकत लगाकर सीट भाजपा से छीनेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। पूर्व विधायक सियाराम सागर, कदीर अहमद, सत्येंद्र यादव, पार्षद राजेश अग्रवाल, आरिफ कुरैशी, शमीम अहमद, शमीम खां सुल्तानी, बृजेश श्रीवास्तव और बसपा से राजेश सागर व संजीव सागर आदि मौजूद थे।