फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाघ ने बैल का किया शिकार, गन्ने के खेत में मिले तीन शावक

बाघ ने बैल का किया शिकार, गन्ने के खेत में मिले तीन शावक

Sun, 18 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाघ ने बैल का किया शिकार, गन्ने के खेत में मिले तीन शावक
ममरी। वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर की देवीपुर बीट क्षेत्र के गांव इटौवा निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ मुकुल शुक्ला के गन्ने के खेत में शनिवार सुबह तेंदुआ के तीन शावक मिलने से उन्हें देखने वालों की भीड़ एकत्र हो गई। उधर शुक्रवार की शाम गन्ने के खेतो में बाघ ने गांव तिलोकपुर निवासी किसान महादेव के एक बैल पर हमला कर मार डला, जिसका अधखाया शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कुछ मजदूर गांव इटौवा निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ मुकुल शुक्ला के खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे। मजदूरों ने जैसे ही गन्ना काटना शुरू किया वैसे ही उन्हें गन्ने में बिल्ली की शक्ल में तीन नवजात बच्चे बैठे दिखाई दिए। मजदूरों की सूचना पर पहुंचे खेत स्वामी ने इसकी सूचना सुंदरपुर के बीडीसी रामकुमार वर्मा के माध्यम से रेंजर आदि वनकर्मियों को दी। मौके पर फारेस्टर रामप्रसाद, वनरक्षक राजेश ने चिन्हित कर बताया कि यह तीनों तेंदुआ के बच्चे हैं। तेंदुआ के नवजात बच्चे मिलने की खबर पाकर एसडीओ रविशंकर शुक्ला भी रेंजर बनारसीदास शाक्य संग पहुंच गए और तेंदुए के बच्चे देख गन्ने की छिलाई बंद कराकर सुरक्षा घेरा बनवा दिया। तेंदुए के बच्चों को देखने के लिए भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच एक झलक मादा तेंदुए की भी देखी गई, लेकिन भीड़ जमा होने से वह गन्ने में छिपी रही। एसडीओ ने बताया कि बच्चों की निगरानी में वनकर्मियों की टीम लगाई गई है। जब तक तेंदुआ बच्चों को नहीं ले जाता तब तक गन्ने की छिलाई रुकवा दी गई है। रेंजर ने बताया कि तीन बच्चे मिलने से जंगल में तेंदुओं की संख्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

उधर शुक्रवर की शाम खूंटे से छूटकर गांव से 100 मीटर दूर खेत पर पहुंचे तिलोकपुर निवासी किसान महादेव के बैल को गन्ने में बैठे बाघ ने हमला कर शिकार बना लिया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने बैल का अधखाया शव गन्ने में मिलने की पुष्टि कर बताया कि मिले पगचिन्हों के आधार पर बाघ जंगल की ओर चला गया है। घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed