फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रामगंगा बैराज, बरेली से बदायूं नहर प्रोजेक्ट

रामगंगा बैराज, बरेली से बदायूं नहर प्रोजेक्ट

Mon, 19 Mar 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा बैराज, बरेली से बदायूं नहर प्रोजेक्ट
नोट : संशोधित खबर
विज्ञापन


फोटो-- नक्शा भानु
फ्लैग- रामगंगा बैराज, बरेली से बदायूं नहर प्रोजेक्ट
3 साल पहले पूरा होना था प्रोजेक्ट, अब 2 साल तक भूल जाइए
बाढ़ खंड ने छह गुनी लागत का एस्टीमेट भेजा, अब तक नामंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। रामगंगा की बदायूं नहर परियोजना सात साल पहले शुरू हुई थी। रुहेलखंड मंडल की सबसे बड़ी परियोजनाका उद्देश्य बरेली से दातागंज (बदायूं) तक किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने के लिए 15.6 किलोमीटर लंबी मुख्य नहर के अलावा डेढ़ दर्जन रजबहा और माइनजर नहरें निकालना था। दो साल से इस प्रोजेक्ट पर बजट के अभाव में काम ही बंद है। बाढ़ खंड और बदायूं सिंचाई परियोजना से बढ़ाकर भेजे गए एस्टीमेट पर शासन ने अब तक नया बजट मंजूर नहीं किया है। पुराने बजट में भी 40 करोड़ रुपये नहीं मिले। अब कम से कम दो साल तक इस परियोजना को भूलना पड़ेगा, क्योंकि इतने समय तक प्रोजेक्ट पूरा होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे।
रामगंगा पर 617 मीटर लंबे बैराज निर्माण और बरेली से बदायूं तक 15.6 किलोमीटर लंबी मुख्य नहर के अलावा दो दर्जन माइनर नहरों के निर्माण के लिए वर्ष 2011 में करीब 630 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। बाढ़ खंड बदायूं, बाढ़ खंड बरेली, बदायूं सिंचाई परियोजना बरेली और बदायं सिंचाई परियोजना बदायूं (चार एजेंसियों) ने मिलकर एस्टीमेट स्वीकृत कराए थे। बैराज का निर्माण लगभग 85 फीसदी तक पूरा हो चुका है। नहर निर्माण के लिए एजेंसियों को 100 हेक्टेअर से ज्यादा जमीन खरीदनी है। किसान इसकी कीमत सर्किल रेट से चार गुना लेने के बाद ही अपनी जमीन देने पर सहमत हैं। शासन को संशोधित एस्टीमेट भेजकर 2208.22 करोड़ बजट की डिमांड की गई है, मगर अभी पुराने 630 करोड़ में से ही 40 करोड़ रुपये नहीं मिल पाए। कुछ ठेकेदार भी प्रोजेक्ट से हाथ खड़े करने लगे हैं, जबकि यह प्रोजेक्ट 2015 में पूरा होना था।
विज्ञापन

बैराज के लिए चाहिए 150 करोड़
रामगंगा पर बैराज निर्माण का काम पूरा करने के लिए ही बाढ़ खंड को कम से कम 150 करोड़ रुपये चाहिए। फिर नहर बनाने के लिए बरेली से बदायूं के बीच 1222 पक्के निर्माण जैसे पुलिया, टेल आदि बनने हैं। इसमें लगभग 90 फीसदी काम होना बाकी है। बजट न मिलना और जमीन अधिग्रहण में पेच फंसा होने से नहर निर्माण का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो--
अगर बाढ़ खंड को 2011 में पूरा बजट मिल जाता तो हम 630 करोड़ में ही प्रोजेक्ट पूरा कर देते। बजट समय पर न मिलने से लागत बढ़ती गई। खासतौर से जमीन की लागत बढ़ गई। मैं बजट लाने के लिए प्रयास कर रहा हूं। दिनेश सिंह सचान, अधीक्षण अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed