फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.70 crore NREGA made ​​Lapse

मनरेगा में लैप्स करा दिया 1.70 करोड़

Sun, 03 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 03 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
भदपुरा ब्लाक में मनरेगा योजना के मानकों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से पैसा खर्च कर दिया गया। पक्के काम कराने के लिए मिले पैसे का उपयोग भी कच्चे कामों में करा लिया गया। इसके विरोध में शनिवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख नरोत्तम दास मुन्ना ने ब्लाक कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन

 मनरेगा में मिलने वाले पैसे का 60 प्रतिशत कच्चे काम पर और 40 प्रतिशत पक्के काम पर खर्च करने का प्रावधान है लेकिन भदपुरा ब्लाक में इस नियम को ताक पर रख दिया गया। ब्लाक में मनरेगा से कामों के लिए आए चार करोड़ 40 लाख बजट में से तीन करोड़ 64 लाख रुपया कच्चे काम पर खर्च कर दिया गया, जो 60 फीसदी से ज्यादा बनता है। जबकि बाकी बचे एक करोड़ 70 लाख से पक्के काम भी नहीं कराए गए। इसके चलते यह पैसा भी वित्तीय वर्ष बीत जाने के कारण लैप्स हो गया। पूर्व प्रमुख नरोत्तम गंगवार ने कहा कि ब्लाक में तमाम पक्के रास्तों को पक्का किया जाना है, लेकिन इसको नजरअंदाज करके सिर्फ कच्चे काम ही कराए गए। इस बारे में एपीओ ने बताया कि डीआरडीए के परियोजना निदेशक ने पक्के काम पर रोक लगा दी है, लेकिन परियोजना निदेशक साहित्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि मनरेगा केन्द्र सरकार की योजना है इसके कार्य पर कोई रोक नहीं लगाई गई है और बजट से 60 तथा 40 फीसदी के अनुपात में पक्के तथा कच्चे काम कराने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed