फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth committed suicide

युवक ने की आत्महत्या

Thu, 01 Apr 2021 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। पत्नी से हुए विवाद से क्षुब्ध एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम टेरा दौलतपुर निवासी सुमित कुमार (22) की सात माह पूर्व ग्राम अजगना निवासी अंजलि से शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को भी इनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर सुमित ने मंगलवार की रात घर के अंदर कमरे की छत में लगे हुक से गमछे का फंदा बना कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब अंजलि जगी तो देखा कि पति फंदे पर झूल रहा है। इसके बाद उसके रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दर्शन यादव ने बताया कि दंपती के बीच आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed