फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Prolonged fasting and lack of sleep can aggravate migraine pain

Barabanki News: लंबे समय तक भूखे रहने, कम नींद से बढ़ सकता है माइग्रेन का दर्द

Sat, 26 Sep 2026 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Prolonged fasting and lack of sleep can aggravate migraine pain
सुल्तानपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच माइग्रेन के मरीजों की परेशानी बढ़ने लगी है। तापमान में उतार-चढ़ाव, नमी और वायुदाब में बदलाव कुछ लोगों में सिरदर्द का ट्रिगर बन रहा है। मेडिकल कॉलेज के फिजियोथेरेपी विभाग में पिछले 10 दिनों में माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनमें पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक है। ओपीडी में रोजाना 35 से 40 मरीज सिरदर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन व सीएमएस डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि मौसम बदलने पर माइग्रेन से पीड़ित लोगों में सिरदर्द बढ़ सकता है। लंबे समय तक भूखे रहने, कम पानी पीने, नींद पूरी न होने और अत्यधिक तनाव से परेशानी बढ़ती है। तेज रोशनी और लगातार मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन देखने से भी सिरदर्द बढ़ सकता है। सिरदर्द होने पर आराम करने के साथ चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिलाओं में माइग्रेन की अधिक समस्या का एक कारण हार्मोनल बदलाव भी है। मासिक धर्म के आसपास एस्ट्रोजन में होने वाला बदलाव कुछ महिलाओं में माइग्रेन की आवृत्ति और तीव्रता बढ़ा सकता है। ऐसे में मौसम के साथ हार्मोनल बदलाव परेशानी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के लिए ये उपाय अपनाएं

पर्याप्त पानी पीते रहें और भोजन न छोड़ें। रोजाना छह से आठ घंटे की नींद लेने का प्रयास करें। तेज धूप और अचानक तापमान परिवर्तन से बचें। सिरदर्द के दौरान तेज रोशनी और शोर से दूरी रखें। मोबाइल-कंप्यूटर पर काम के बीच आंखों और शरीर को आराम दें। बार-बार या असहनीय सिरदर्द, उल्टी, धुंधला दिखने या हाथ-पैर में कमजोरी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। बार-बार सिरदर्द होने पर नींद, भोजन, पानी और तनाव की स्थिति पर भी ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed