फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rain Spells Disaster: Trees Fall on Roofs, Walls Collapse on Passersby; Three Dead, Eight Critically Injured

बारिश बनी आफत: कहीं छप्पर पर गिरा पेड़ तो कहीं राह चलते भरभराकर गिरी दीवार, तीन की मौत, आठ गंभीर

Sat, 26 Sep 2026 08:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 26 Sep 2026 08:13 PM IST
सार

बाराबंकी में बारिश के कारण कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। जिले में हुए हादसों में तीन की मौत हो गई व आठ घायल हो गए।

विज्ञापन
Rain Spells Disaster: Trees Fall on Roofs, Walls Collapse on Passersby; Three Dead, Eight Critically Injured
बारिश के कारण गिरा पेड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश जिले में आफत बन गई है। अलग-अलग स्थानों पर पेड़, कच्ची दीवार और छत गिरने से हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कहीं राह चलते बाइक सवार पर पेड़ गिरा तो कहीं सो रहे लोगों पर विशालकाय पेड़ जा गिरा। कच्ची दीवार की चपेट में आने से भी एक महिला की जान चली गई। कुर्सी में स्कूल की जर्जर बाउंड्री गिरने से तीन लोग घायल हो गए। अन्य हादसों में भी कई लोग मलबे और पेड़ की चपेट में आकर घायल हुए।

विज्ञापन


बाइक सवार पर गिरा पेड़, दूध कारोबारी की मौत
सीतापुर के मानपुर मुर्तजा नगर गांव निवासी दूध कारोबारी संजय वर्मा (35) शनिवार को दूध बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बेलहरा स्थित झबरापुर गांव के पास अचानक आम का पेड़ उनकी बाइक पर गिर गया। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


छप्पर पर गिरा इमली का पेड़, बुजुर्ग की मौत
रामसनेहीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत मऊ के गढ़ी गांव में शुक्रवार रात तेज बारिश के दौरान इमली का विशाल पेड़ छप्पर पर गिर गया। छप्पर के नीचे सो रहे लाल बहादुर वर्मा (80), उनके भतीजे परमानंद वर्मा (52) और शिवप्रसाद वर्मा (58) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान लाल बहादुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्ची दीवार की चपेट में आई महिला, मौत
रामनगर तहसील क्षेत्र के गोपालपुर मजरे सरदारगंज गांव में संदीप की पत्नी सुनीता देवी (38) घर से अहाते की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक ग्रामीण की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। सुनीता मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुनीता के परिवार में बेटे रवि (17), आकाश (13) और बेटी प्रियंका (9) हैं।

कुर्सी में स्कूल की बाउंड्री गिरने से तीन घायल
कुर्सी कस्बे के प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री के पास रोजाना दूध की मंडी लगती है। शनिवार सुबह बारिश के दौरान बाउंड्री अचानक भरभराकर गिर गई। इसके पास खड़े नया का पुरवा गांव निवासी युसुफ (45), बहरौली निवासी अवधराम (48) और मुन्ना मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। युसुफ को गंभीर हालत में लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना के दौरान उधर से जा रहीं महमूदाबाद विधायक आशा मौर्या भी रुकीं और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार करीब दो साल पहले स्कूल के जर्जर भवन की नीलामी के बाद ठेकेदार भवन का मलबा ले गए थे, लेकिन जर्जर बाउंड्री को छोड़ दिया गया था। बारिश के दौरान यही बाउंड्री भरभराकर गिर गई।

कच्ची छत गिरने से महिला घायल

रामसनेहीघाट के पिपरिहा मजरे भवनियापुर खेवली गांव में कच्ची छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय खाना बना रहीं कमला देवी (65) मलबे में दबकर घायल हो गईं। बेटे की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यूकेलिप्टस का पेड़ गिरा, महिला गंभीर
मोहम्मदपुर खाला के सुर्जनपुर निवासी सलीम की पत्नी गुल्लो (27) घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। उसकी चपेट में आकर गुल्लो गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी सूरतगंज ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रिपोर्ट मांगी, आर्थिक मदद का आश्वासन
चारों हादसों की सूचना पर राजस्व टीमों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। एडीएम प्रशासन निरंकार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद मृतकों के परिवारीजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed