{"_id":"6ab795e41fae9ef27604082f","slug":"rain-spells-disaster-elderly-person-milk-vendor-and-woman-die-after-tree-and-wall-collapse-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी आफत: पेड़ और दीवार गिरने से बुजुर्ग, दूध कारोबारी व महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी आफत: पेड़ और दीवार गिरने से बुजुर्ग, दूध कारोबारी व महिला की मौत
Sat, 26 Sep 2026 03:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 26 Sep 2026 03:22 PM IST
सार
बाराबंकी में बारिश आफत बन गई है। जिले में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों के एक दूध कारोबारी की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
बाराबंकी में कई लोगों की जान गई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बारिश के चलते पेड़ और दीवार गिरने से तीन अलग-अलग हादसे हुए, जिनमें बुजुर्ग, दूध कारोबारी और महिला की मौत हो गई। शहर सहित ग्रामीण अंचल में पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। वहीं बिजली के पोल टूटने से 700 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
सीतापुर के मानापुर मुर्तजा नगर गांव निवासी संजय वर्मा (35) शनिवार को दूध बेचकर बाइक से घर लौट रहे। बेलहरा के झबरापुर गांव के पास विशाल पेड़ उनकी बाइक पर आ गिरा, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मऊ के गढ़ी गांव में शुक्रवार रात तेज बारिश के दौरान इमली का विशाल पेड़ छप्पर पर गिर गया। हादसे में घायल 80 वर्षीय लाल बहादुर वर्मा की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके भतीजे परमानंद वर्मा (52) और शिवप्रसाद वर्मा (58) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
वहीं रामनगर तहसील क्षेत्र के सरदारगंज गांव में शुक्रवार रात कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत हो गई। सुनीता (36) घर जा रही थीं, तभी रास्ते में बनी दीवार गिर गई और वह मलबे में दब गईं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। तीनों घटनाओं में राजस्व टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। एडीएम प्रशासन निरंकार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद तीनों मृतकों के परिवारीजनों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।