{"_id":"6874b47b95f7951e8d0536cb","slug":"two-people-died-in-collision-between-bus-and-an-auto-in-barabanki-one-is-in-critical-condition-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बस में सामने से भिड़ा ऑटो, दो लोगों की मौत... एक की हालत नाजुक; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बस में सामने से भिड़ा ऑटो, दो लोगों की मौत... एक की हालत नाजुक; अस्पताल में भर्ती
Mon, 14 Jul 2025 01:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:10 PM IST
सार
बाराबंकी में एक ऑटो सामने से बस में भिड़ गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे भीषण हादसा हो गया। यहां एक ऑटो रुपईडीहा से कानपुर जा रही रोडवेज बस में आमने से भिड़ गया। हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर कटियारा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सवारियां ऑटों के अंदर फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उनको बाहर निकाला। लेकिन, तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतकों की एक की पहचान ऑटो चालक गुड्डू पुत्र तसव्वर निवासी नहामऊ, थाना मसौली के रूप में हुई है। दूसरे की पहचान कराई जा रही है। इसके अलावा प्रदुम्न (20) निवासी कटियारा गांव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि ऑटो में तीन लोग सवार थे। टक्कर में दो की मौत हुई है। एक युवक घायल है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।