फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   panchayat election

16 जोन व 144 सेक्टर में बांटे गए 3884 मतदेय स्थल

Wed, 31 Mar 2021 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
बाराबंकी। पंचायत चुनाव का शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर 3884 मतदेय स्थलों को 16 जोन व दो सेक्टर में बांटा गया है। 26 अप्रैल को जिले के 15 ब्लॉकों मेें 1441 मतदान केंद्रों पर चार पदों के लिए एक साथ वोट पड़ेंगे। इसको लेकर मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में डीआरडीए के गांधी सभागार में अधिकारियों की बैठक कर पंचायत चुनाव की बेसिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत जरूरतों की जांच करें। मतदान केंद्र तक जाने की सड़क, बिजली, पानी व शौचालय के बारे में पता कर लें। वहीं मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता के बारे में भी जानकारी करें। उसके बाद अगर कहीं पर कोई दिक्कत है तो वहां पर जोनल मजिस्ट्रेट भी जाकर समस्याओं का समाधान कराएं। कोई विशेष दिक्कत होने पर जिला प्रशासन को समय से अवगत करा दें। ताकि चुनाव के समय कोई भी दिक्कत सामने न आए।
विज्ञापन

सीडीओ एकता सिंह ने कहा कि चुनाव के दिन सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में ही रात में रुकेंगे। वहीं सुबह अपने सामने वोटिंग शुरू करानी होगी। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि यह तो सामान्य निर्देशों की जानकारी के लिए बैठक बुलाई गई थी। प्रशिक्षण को लेकर जल्द ही कार्यक्रम तैयार कर अवगत कराया जाएगा। सभी लोग जिम्मेदारी से शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed