{"_id":"5f19c4e48ebc3e639f71e0c7","slug":"one-arrested-by-hacking-atm-barabanki-news-lko53214009","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम हैक करते एक को दबोचा दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम हैक करते एक को दबोचा दो फरार
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ में छेड़छाड़ कर रहे तीन बदमाश पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। इस बीच पुलिस ने एक को दबोच लिया। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। शक तब और बढ़ गया जब पकड़ा गया व्यक्ति हरियाणा प्रदेश का निकला।
फतेहपुर कस्बे में गुरुवार को सबसे भीड़ वाले पकरिया चौराहा के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ में तीन लोग काफी देर से छेड़छाड़ कर रहे थे।
शक होने पर पास में ही मौजूद पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही वहां पहुंचे तो सब भागने लगे। इस बीच एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया और दो भागने में सफल रहे। लोग कयास लगा रहे हैं कि यह गैंग एटीएम हैक कर लोगों को ठगने का काम करता है। पकड़ा गया आरोपी हरियाणा का बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार उसके पास से पुलिस ने एटीएम हैक करने वाली डिवाइस चिप भी बरामद की है। इस संबंध में सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।