फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Solar Light scam probe

सोलर लाइट घोटाले की जांच के आदेश

Mon, 08 Feb 2016 11:47 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ कस्बे में रोशनी के लिए लगाई गई सोलर लाइट खरीद में धांधली की जांच छह माह बाद कराने के निर्देश शासन ने दिए हैं। तीन माह पहले लगी लाइटों की कीमत का ढाई से तीन गुना तक भुगतान निकाले जाने की शिकायत की गई थी। कुल 150 सोलर लाइटों के लिए लगभग 85 लाख का भुगतान हुआ था। इसके साथ ही कस्बे में लगी एलईडी लाइटों की कीमत से कई गुना अधिक भुगतान किए जाने को भी जांच के  दायरे में लिया गया है। अपर जिलाधिकारी ने शिकायत को सही बताते हुए एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि कस्बे को रोशन करने के लिए वित्तीय वर्ष 2014-15 के अंत में करीब डेढ़ सौ सोलर लाइट का तोहफा चेयरमैन ने कस्बावासियों को दिया था। इससे पहले कस्बे के चौराहों पर 17 एलईडी लाइट लगवाई गई थीं। कस्बावासियों के अनुसार दोनों लाइटों की खरीद में व्यापक धांधली कर सरकारी धन की बंदरबांट की गई है तथा लगाई गई घटिया लाइटों में कई खराब हो गई हैं। लाइट खरीद के इसी  गड़बड़झाले के कारण नगर पंचायत को बजट पास कराने के लिए सभासदों की काफी मान मनौव्वल करनी पड़ी तथा मार्च से शुरू भ्रम जून में सभासदों की बजट पर सहमति के साथ समाप्त हुआ लेकिन कस्बे के ठठराही वार्ड के निवासी मनोज कुमार तिवारी एडवोकेट ने इसकी शिकायत डीएम समेत शासन में की तो लाइटों का मुद्दा एक बार फिर कस्बे के लोगों की चर्चा में शामिल हो गया है।
विज्ञापन


इनके अनुसार कस्बे लगी सोलर लाइट में पांच प्लेट की ल्यूमिनस की बैटरी की कीमत बाजार में अधिकतम 4500 रुपये और बजाज का 75 वाट का पैनल बाजार में चार हजार का है। इसके अलावा नौ वाट की बजाज की लाइट एक हजार, दस फिट लोहे का पोल आठ सौ तथा एंगिल, आठ सौ मीटर तार, बैटरी बक्सा, योेजना का नाम लिखी प्लेट की कीमत कुल 1700 रुपए होती है। पोल लगाने में लेबर सीमेंट मौरंग की कीमत को जोड़ लें तो एक सोलर लाइट की कुल कीमत 13 हजार से अधिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed