{"_id":"57c5d0004f1c1b483b2cb2cf","slug":"man-beaten-bus-driver-and-cleaner-due-to-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर बस चालक-क्लीनर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर बस चालक-क्लीनर को पीटा
Amar ujala Bureau
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस से कॉलेज जा रही छात्राओं से रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। बस चालक व क्लीनर ने विरोध किया तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। विद्यालय प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस इसे बस व बाइक में ओवरटेक को लेकर हुए विवाद का मामला बता रही है।
बस मंगलवार सुबह रानी शांतिदेवी महाविद्यालय की छात्राओं को लेकर रामसनेहीघाट स्थित कॉलेज जा रही थी। तभी सिद्धौर कस्बे के पास एक बाइक से पहुंचे दो युवकों ने बस को रुकवाकर उसमें सवार छात्राओं से अभद्रता व छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।
बस चालक व क्लीनर ने विरोध किया तो बाइक सवार युवकों ने दोनों की पिटाई कर दी। चालक ने मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधक को दी। इसके बाद स्कूल प्रबंधक ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस इसे बस व बाइक में ओवरटेक को लेकर हुए विवाद का मामला बता रही है।
विज्ञापन
एसओ असंद्रा अरूण द्विवेदी का कहना है कि सिद्धौर कस्बे में बस व बाइक सवार युवकों में ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था। एसओ ने कहा कि छात्राओं से छेड़छाड़ जैसा कोई मामला नहीं है। अभी कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।