फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Controversy during the procession, six detained

Barabanki News: जुलूस के दौरान विवाद, छह हिरासत में

Thu, 18 Jul 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 18 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Controversy during the procession, six detained
हैदरगढ़/दरियाबाद (बाराबंकी)। मुहर्रम में निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस के दौरान दो जगह पर मारपीट व हंगामा हुआ। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को बिगड़ने से बचाने के साथ ही ताजिया अपनी निगरानी में दफन कराए। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ में ताजिया का जुलूस सुबह दस बजे बछरावां चौराहे से शुरू हुआ। इस दौरान लोग गुटों में बंटे लोग बनाते हुए चल रहे थे। इसको लेकर एक पुलिस कर्मी से विवाद की चर्चा भी हुई। सब्जी मंडी मोहल्ला में जुलूस रोक दिया गया। ताजिया कमेटी अध्यक्ष बच्चू शाह ने बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर मौजूद कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने सभी को समझा-बुझा कर जुलूस आगे बढ़वाया।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत दरियाबाद में शाम करीब पांच बजे ताजिया का जुलूस कर्बला की तरफ बढ़ रहा था। इस दौरान सिनेमाहाल के बगल पड़े खाली प्लाट में झूले का पट्टा टूट गया जिससे कुछ लोग नीचे गिर गए। इसी बात को लेकर झूला ऑपरेटर और एक युवक के बीच कहासुनी के साथ हाथापाई होने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर चला दिए। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति को बिगड़ने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed