{"_id":"6816ea02fcb7acb7730ec580","slug":"accused-entered-clinic-in-barabanki-and-beat-pharmacist-to-death-with-iron-rods-and-sticks-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: क्लीनिक में घुसकर फार्मासिस्ट पर हमला, सरिया-डंडों से मरने तक पीटा... पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: क्लीनिक में घुसकर फार्मासिस्ट पर हमला, सरिया-डंडों से मरने तक पीटा... पुलिस कर रही जांच
Sun, 04 May 2025 09:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 04 May 2025 09:46 AM IST
सार
बाराबंकी में आरोपियों ने क्लीनिक में घुसकर फार्मासिस्ट पर हमला कर दिया। सरिया-डंडों से उसे मरने तक पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में शनिवार देर रात आरोपियों ने एक फार्मासिस्ट की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात को क्लीनिक में घुसकर अंजाम दिया गया। घटना सीसीटीवी में न कैद हो इसलिए पहले सीसीटीवी तोड़ दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
घटना मसौली थाना क्षेत्र के मलौली गांव की है। क्षेत्र के ही डडियम गांव निवासी सत्येंद्र मौर्य (30) की देर रात करीब 11.30 बजे कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। सत्येंद्र डीफार्मा करने के बाद मलौली में क्लीनिक चलाता था। रात में भी वहीं रुकता था।
विज्ञापन
क्लीनिक में लगे सीसीटीवी तोड़ दिए
देर रात कुछ लोग पहुंचे। क्लीनिक खुलवाकर डंडों एवं सरिया से हमला बोल दिया। उसे तब तक पीटा जब तक कि वह मर नहीं गया। आरोपियों ने इससे पहले क्लीनिक में लगे सीसीटीवी तोड़ दिए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन