{"_id":"5b4796404f1c1b00278b60f8","slug":"work-is-not-hampered-by-21-work-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी न बढ़ी तो 21 से गांवों में काम ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी न बढ़ी तो 21 से गांवों में काम ठप
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
जसपुरा ब्लाक में बीडीओ को ज्ञापन देने आए ग्राम प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक ग्राम प्रधान संगठन की गुरुवार को यहां ब्लाक सभागार में हुई बैठक में मनरेगा मजदूरी का मुद्दा छाया रहा। बैठक के बाद प्रधानों के प्रतिनिधि मंडल ने खंड विकास अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि मजदूरों की मजदूरी समय से भुगतान न किए जाने तक ग्राम पंचायतों में 21 जुलाई तक मनरेगा काम बंद रखे जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामआसरे निषाद ने कहा कि मजदूरों का भुगतान 4-4 माह में किया जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में मजदूर काम नहीं करना चाहते। इससे विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है। प्रधानों पर दबाव बना हुआ है। बैठक में कहा गया है कि मजदूरी 175 रुपया निर्धारित है। जबकि किसान निजी काम में 250 से 300 रुपये तक मजदूरी दे रहे हैं। इसी आशय का ज्ञापन बीडीओ भीगीलाल वर्मा को सौंपा। बैठक और ज्ञापन में प्रधान गोरेलाल वर्मा, रामफल सिंह, ममता सिंह, संतोष सिंह, संध्या सिंह, आकांक्षा सिंह, रामरानी, रामकली, चुनूबाद, रेखा, राजाबाबू सिंह, तोप सिंह, प्रभावती, जय विजय सिंह, दिनेश, दयाराम, साजिद अली, मुन्नीदेवी, छोटेलाल, संतोष आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन