फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   With NSUI students on the issue of fees and admission

बांदा : फीस और दाखिले के मुद्दे पर एनएसयूआई छात्रों के साथ

Thu, 15 Oct 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
With NSUI students on the issue of fees and admission
बांदा में युवाओं की बैठक में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान, राष्ट्रीय सचिव शौरवीर सिंह और - फोटो : BANDA
बांदा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने कहा है कि बुंदेलखंड में छात्र-छात्राओं के सामने सबसे बड़ी समस्या महाविद्यालयों में दाखिला और फीस माफी की है। दोनों मुद्दों पर संगठन विद्यार्थियों के हक की लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को संगठन की प्रदेशव्यापी यात्रा के बांदा शहर आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के हक की लड़ाई हम जारी रखेंगे। महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की अपेक्षा सीटें कम दी गई हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव शौर्यवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार छात्रों के अधिकारों का हनन कर रही है। विद्यार्थियों को सिर्फ लालीपाप दिए जा रहे हैं। राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनके अधिकारों के लिए एनएसयूआई लगातार पैरवी और संघर्ष करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संगठन के बांदा प्रभारी अजफर सिद्दीकी व मोहम्मद तारिक भी मौजूद रहे। अध्यक्षता आकाश दीक्षित और संचालन सैय्यद अल्तमश हुसैन ने किया। सचिन द्विवेदी, मोहम्मद शारिक, अभिषेक सिंह, सुमित, इरफान, सक्षम मिश्र, सत्येंद्र, दिवाकर पांडेय, साबिर शेख, ईशू, रोहित, शिवम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed