{"_id":"4264631a5273190f79d83aa2c60d366d","slug":"winter-karnivl-splash-of-colorful-programs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर कारनिवल में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर कारनिवल में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को
विज्ञापन
विंटर कारविनल में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों के मंच पर पेश
किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक सराहे गए।
परिसर में पौध लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। उधर, राजरानी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया।
डीएम की पत्नी और योग प्रशिक्षक डा. विमलेश राठौर ने फीता काटने और दीप जलाने की रस्म अदा कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। टीचर नेहा सिंह ने स्वागत गीत गाया और अतिथियों को बैच लगाए।
पर्यावरण की शुद्धता और इसे बचाने के लिए बच्चों और समारोह में उपस्थित लोगों ने शपथ ली। मेधावी छात्र-छात्राओं और स्टाफ कर्मियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र दिए गए।
बेटी बचाओ थीम पर बच्चों ने सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम अस्तित्व की प्रस्तुति दी। डांस और नाटक भी सराहे गए। मैजिक शो से मनोरंजन हुआ। प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने सभी का आभार जताया।
उधर, राजरानी पब्लिक मेमोरियल स्कूल (बबेरू रोड) में क्रिसमस डे मनाया गया। नृत्य, गायन आदि कार्यक्रमों के बीच सेंटा क्लॉज का रूप धारण कर वैभव शर्मा ने बच्चों को टॉफी और तोहफे बांटे।
शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी श्यामकिशोर शर्मा ने जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए। शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, हिंदू युवा वाहिनी महिला मोर्चा की सीमा गोस्वामी, विपिन गुप्ता, संजय सिंह, अशोक कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने आभार जताया।