फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,accident,bike,police,car

23 तक अधिवक्ता नहीं करेंगे काम

Tue, 20 Apr 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
village,accident,bike,police,car
खप्टिहा कलां। कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हमीरपुर जनपद के रीवन गांव का नीलू यादव व अरतरा गांव निवासी संजय यादव एक ही मंगलवार को शाम शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। पिपरहरी गांव के पास दोनों कार की टक्कर से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
मारपीट में तीन लोग घायल
अतर्रा। सरकारी नाली से पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। बदौसा क्षेत्र के कुंहारन डेरा निवासी मातादीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सरकारी नाली से पानी निकासी को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। दबंगों ने लाठी-डंडों से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट में कैलाश, संतोष, बृजमोहन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
कोरोनाकाल में जेब काट रहे व्यापारी
खत्रीपहाड़। प्रिंट रेट से अधिक दामों पर सामान की बिक्री कर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। रिफाइंड ऑयल, पान मसाला, सुपाड़ी, आटा आदि के दाम मनमानी लिए जा रहे हैं। पांच रुपये का सामान सात रुपये, 10 का 15 रुपये में बेचा जा रहा है। छोटे दुकानदार इसके लिए थोक व्यवसायियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि थोक में ही सामान महंगा मिल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
23 तक अधिवक्ता नहीं करेंगे काम
अतर्रा। कोरोना संक्रमण के भयावह रूप लेने पर वकीलों ने 23 अप्रैल तक न्यायिक कार्य से अलग रहने का निर्णय लिया है। सोमवार को महासचिव बृजमोहन सिंह राठौर की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया। अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने वकीलों से अपील की कि वह घरों में रहकर कार्याें को निपटाएं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवमूर्ति मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, बीडी शुक्ला, संतोष सिंह, श्याम बाबू गुप्ता, नरेंद्र शुक्ला, लखन मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)

--------------------
अधिवक्ता के निधन पर शोक
अतर्रा। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव मेदनी बाजपेयी के निधन पर वकीलों ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की और न्यायिक कार्य से विरत रहे। महासचिव बृजमोहन सिंह राठौर, निवर्तमान महासचिव मनोज द्विवेदी, श्याम बाबू, सुशील गुप्ता, विपिन, भागीरथ पांडेय, जितेंद्र तिवारी, राजेंद्र यादव और राजेंद्र जाटव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed