{"_id":"6aaae5d6599980ac000608de","slug":"youth-beaten-to-death-with-a-half-burnt-log-following-an-altercation-banda-news-c-212-1-sknp1006-152202-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कहासुनी में अधजली लकड़ी से पीटकर की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कहासुनी में अधजली लकड़ी से पीटकर की थी युवक की हत्या
Thu, 17 Sep 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32- पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी अंकित उर्फ अंकुल। स्रोत- पुलिस।
बांदा। थाना तिंदवारी व एसओजी की टीम ने तिंदवारी के छापर गांव में मिले युवक के शव के मामले का खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि पुलिया में पेशाब करने के दौरान मामूली कहासुनी में दो युवकों ने उमेश को बाइक में बैठाकर गांव के बाहर ले जाकर डंडे और जली हुई लकड़ी से पीटकर हत्या की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल करने वाले डंडा, जली हुई लकड़ी व बाइक बरामद की है।
अपर पुलिस पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव छापर में 13 सितंबर को तालाब के किनारे तिंदवारी के शंकर नगर मोहल्ला निवासी उमेश वर्मा उर्फ बंदर (26) का शव बरामद हुआ था। पिता ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने घटनास्थल से मिले भौतिक व वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्रित कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्या को अंजाम देने वाले एक आरोपी गांव माटा निवासी अंकित उर्फ अंकुल बुधवार को जसईपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि 12 सितंबर की रात वह अपने गांव के एक अन्य साथी पवन उर्फ बल्ला के साथ गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया के पास बैठे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया और पुलिया के पास पेशाब करने लगा।
उससे पूछा कि इतनी रात में यहां क्या कर रहे हो तो उसने अभद्रता की। इससे उन्हें गुस्सा आ गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर घायल कर दिया। बेहोश होने पर उसे बाइक पर बैठाकर गांव छापर के पास तालाब के पास फेंककर चले गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दूसरे आरोपी पवन उर्फ बल्ला की तलाश की जा रही है।
--
रास्ते में रुककर बीड़ी पी थी, यहीं से हुआ हत्या का खुलासा
खुलासे में लगे थानाध्यक्ष तिंदवारी संदीप सिंह व एसओजी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि खुलासे के दौरान पुलिस सुरागरसी में लगी थी। जानकारी मिली कि घटना की रात गांव के रास्ते से एक बाइक पर सवार तीन लोग निकले थे। उन्होंने यहां रुककर बीड़ी पी थी। इससे पूरे मामले का खुलासा हो सका।