{"_id":"633745e5ff0cad0ae73b9155","slug":"two-sweepers-suspended-for-negligence-banda-news-knp721034380","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर दो सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर दो सफाई कर्मी निलंबित
विज्ञापन
बांदा। लापरवाही पर दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इन्हें खंड विकास कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने बताया कि दो सितंबर को प्रमुख सचिव के आगमन पर ब्लॉक बड़ोखर खुर्द के ग्राम पंचायत हथौड़ा में तैनात सफाई कर्मी जाफर अली व इसी ब्लाक के ग्राम पंचायत जौरही में तैनात सफाई कर्मी परशुराम को सुबह सात बजे सामान के साथ उपस्थित होने के आदेश दिए गए थे, लेकिन दोनों सफाई कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित न होकर 9:30 बजे के बाद उपस्थित हुए।
इस संबंध में जब ग्राम विकास अधिकारी ने जानकारी मांगी तो सफाई कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। यह कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है।
दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में कर्मचारी विकास खंड कार्यालय में संबद्ध रहेंगे। मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) नरैनी को सौंपी गई है।