फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Troubled by crop wastage, farmer burnt himself alive

फसल की बर्बादी से परेशान किसान ने खुद को जिंदा फूंका

Wed, 25 Mar 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Troubled by crop wastage, farmer burnt himself alive
बांदा/नरैनी। खुद को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल डालकर किसान ने आग लगाकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की वजह ओला-बारिश से बर्बाद हुई फसल की चिंता और तनाव बता रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस पत्नी से हुए विवाद की दलील दे रही है। एसडीएम घटना से अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन

घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुमानगंज गांव की है। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे हरगोविंद (60) ने घर के कमरे में खुद को बंदकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने मशक्कत के बाद दरवाजा खोला। जल रहे किसान की आग बुझाई और एंबुलेंस से नरैनी सीएचसी लाए, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में भतीजे आदर्श चतुर्वेदी ने बताया कि हरगोविंद के नाम करीब 25 बीघा जमीन है। लगभग एक लाख रुपये लोगों से ले रखा था। बताया कि हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से खेत में गेहूं-चना की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। हरगोविंद इसी को लेकर चिंतित और तनावग्रस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजे ने कहा कि इसी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उधर, एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना उनकी जानकारी में नहीं है। तहसील कर्मी को भेजकर जानकारी और जांच कराई जाएगी। उधर, नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर गिरेंद्र सिंह का कहना है कि पत्नी से विवाद होने के बाद किसान ने जान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed