{"_id":"66242a67e5769976aa0a1f25","slug":"topper-shivam-and-yamuna-made-it-to-the-state-along-with-the-district-banda-news-c-215-1-sknp1043-106431-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मेधावियों को लगे पंख हाईस्कूल में 87.78 व इंटर में 89.15 प्रतिशत को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मेधावियों को लगे पंख हाईस्कूल में 87.78 व इंटर में 89.15 प्रतिशत को मिली सफलता
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी बोर्ड के इंटर के परीक्षा परिणाम में ज्ञान भारती इंटर काॅलेज के छात्र शिवम चौरसिया जिला टॉप किया है। 96.20 फीसदी अंक पाने वाले शिवम को प्रदेश की मेरिट में नौंवा स्थान मिला है। हाईस्कूल में सीआईसी के यमुना प्रसाद जिला टॉपर है। 97.67 प्रतिशत अंक पाने वाले यमुना ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल किया है।
इस बार जिले में हाईस्कूल का 87.78 प्रतिशत और इंटर का 89.15 प्रतिशत परिणाम रहा, जो पिछले साल से अधिक रहा। हाईस्कूल में 11 हजार 850 छात्र व इंटर में 8617 छात्र पास हुए हैं। विद्यार्थियों की सफलता पर काॅलेज और घर में मुंह मीठा कराया गया।
शनिवार की दोपहर दो बजे यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ। विद्यार्थियों ने मोबाइल और कंप्यूटर पर रोल नंबर परिणाम देखा। काॅलेज में मेधावियों का फूलमालाओं से स्वागत कर मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन
इस बार जिले में हाईस्कूल में 13 हजार 499 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी इसमें 11 हजार 850 को सफलता मिली। इसी प्रकार इंटर में 9 हजार 666 ने परीक्षा दी थी, जिसमें 8 हजार 617 को सफलता मिली है।
इनसेट
टॉपरों को दी बधाई
डीएम अभिषेक आनंद, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर, डीआईओएस संतोष मिश्रा व बीएसए लवप्रकाश ने टॉपरों को बधाई दी है। अधिकारियों ने शुभकामनाओं के साथ भेजे संदेश में कहा कि मन लगाकर पढ़ाई से सफलता मिलती है।
इंटरमीडिएट में जिले के टॉप टेन मेधावियों में ज्ञान भारती इंटर कालेज के छात्र शिवम चौरसिया ने 481 अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। तुलसी इंटर काॅलेज राजापुर के अजय पांडेय और ज्ञान भारती इंटर काॅलेज की काव्या रघुवंशी ने 95 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। ज्ञान भारती काॅलेज की पूजा व हरिमोहन सिंह इंटर कालेज बछरन के अभिषेक कुमार 94.80 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकूट इंटर कालेज के अभिषेक 94.60 अंक के साथ चौथा, तुलसी इंटर कॉलेज के छात्र आकाश श्रीवास्तव और बैजनाथ भारद्वाज इंटर काॅलेज के जगनायक ने 94.40 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।
छठवें स्थान पर इसी कालेज के छात्र आयुष शुक्ला ने 471 अंक प्राप्त कर 94.20 प्रतिशत व कमल कुमार त्रिपाठी ने भी 471 अंक हासिल किए। ज्ञान भारती इंटर कालेज की छात्रा प्रियंका देवी को 471 अंक मिले। सातवें स्थान पर तुलसी इंटर कालेज के छात्र प्रभाकर साहू को 470 अंक 94 प्रतिशत, आठवे स्थान में शांति देवी इंटर कालेज पहाड़ी की छात्रा शारदा देवी ने 469 अंक प्राप्त कर 93.80 प्रतिशत, नौवे स्थान पर परम विद्या मंदिर कालेज शिवरामपुर के छात्र सिद्धार्थ तिवारी ने 468 अंक के साथ 93.60 प्रतिशत व दसवे स्थान पर ज्ञान भारती इंटर कालेज के छात्र शिवम सिंह, छात्रा कृतिका राव को 466 अंक 93.20 प्रतिशत, जीडीएनडीएस के छात्र मानस कुमार ने भी 466 अंक हासिल किया है।
हाईस्कूल के टाॅप टेन छात्र-छात्राओं में चित्रकूट इंटर काॅलेज के छात्र यमुना प्रसाद ने 586 अंक पाकर 97.67 प्रतिशत के साथ जिले में पहला व प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। जीडीएनडी के कार्तिक गुप्ता ने 578 अंक के साथदूसरा स्थान पाया है। ज्ञान भारती की दीपा देवी ने 577 अंक के साथ 96.17, शांति देवी इंटर कालेज पहाड़ी के छात्र नैतिक सिंह ने 577 अंक पाकर तीसरा स्थान, बैजनाथ भारद्वाज इंटर कालेज के छात्र वाप्प्रावल सिंह ने 576 अंक 96 प्रतिशत, ज्ञान भारती के राममिलन व विपिन पाल ने भी 576 अंक के साथ चौथा स्थान, गंगा प्रसाद जनसेवा कालेज के जितिन प्रसाद ने 575 अंक पाकर पांचवा स्थान, बैजनाथ भारद्वाज के सिद्धार्थ नारायण श्रीवास्तव ने 573 अंक के साथ 95.50 प्रतिशत के साथ छठवा स्थान व जीडीएनडी कालेज के ऋषभ पटेल को 572 अंक 95.33 सातवां स्थान, इसी विद्यालय के अनुराग सिंह ने 571 अंक 95.17 प्रतिशत आठवां स्थान, तुलसी इंटर कालेज राजापुर के छात्र हर्ष केशरवानी ने 570 अंक पाकर 95 प्रतिशत के साथ नौवा स्थान व जेएमपीएएचएस विद्यालय कर्वी के छात्र कमल रैकवार ने 569 अंक पाकर 94.83 प्रतिशत अंक हासिल कर दसवें स्थान पर जगह बनाया है।