{"_id":"6aa8358271e7641036008658","slug":"akhilesh-meets-innocent-manvis-family-assures-financial-assistance-banda-news-c-212-1-bnd1007-152079-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मासूम मानवी के परिवार से मिले अखिलेश, आर्थिक मदद का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मासूम मानवी के परिवार से मिले अखिलेश, आर्थिक मदद का भरोसा
Mon, 14 Sep 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो -17- लखनऊ में अखिलेश यादव को मामले की जानकारी देते सुशील त्रिवेदी व मौजूद पीड़ित परिजन। स्
बांदा। चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप में पांच वर्षीय मासूम मानवी का पैर काटना पड़ा।
घटना से आहत परिवार को न्याय और आर्थिक मदद दिलाने के लिए सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने पहल की। वह पीड़ित परिवार को लखनऊ ले गए और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कराई।
अखिलेश यादव ने कहा कि मामले में दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। सुशील त्रिवेदी ने कहा कि चिकित्सकीय लापरवाही के कारण मासूम का भविष्य प्रभावित हुआ है।
मानवी के पिता अनिल कुमार निवासी पडुई, कोतवाली नगर ने बताया कि दिसंबर 2025 में उनकी बेटी ऊंचाई से गिर गई थी। इससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई थी।
विज्ञापन
उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परिवार का आरोप है कि उपचार में लापरवाही के चलते पैर में संक्रमण फैल गया। स्थिति बिगड़ने पर बच्ची का पैर जांघ से काटना पड़ा। इससे वह आजीवन दिव्यांग हो गई।