फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mystery behind youth's murder remains unsolved

Banda News: युवक की हत्या की गुत्थी उलझी

Mon, 14 Sep 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 14 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mystery behind youth's murder remains unsolved
फोटो-18-उमेश वर्मा। फाइल फोटो
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव छापर निवासी युवक की हत्या की गुत्थी उलझ गई है। कई ऐसे सवाल उठ रहे हैं, जिसका पुलिस के पास भी जवाब नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य रूप में वह अपने घर से आठ किलोमीटर दूर छापर गांव कैसे पहुंचा, करंट कैसे लगा जैसे सवाल बेहद अहम हैं। पुलिस ने घटनास्थल का एक बार फिर निरीक्षण किया है लेकिन वहां कोई सुराग नहीं मिल सका है। दूसरी तरफ पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम में शरीर में मिली चोटों से मौत होना प्रदर्शित किया जा रहा है।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के शंकर नगर मोहल्ला निवासी उमेश वर्मा उर्फ बंदर (26) का शव गांव से करीब आठ किलोमीटर दूरी पर बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर छापर गांव में तालाब के किनारे झाड़ियों के बीच पड़ा मिला था। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी थी।
विज्ञापन

उमेश के शरीर में पेट और सीने में खरोंच, कट और मारपीट के चोट के निशान थे। हाथ की अंगुली और बाएं पैर के घुटने के नीचे घाव, जांघ में भी चोट के निशान मिले थे। पैनल के डॉक्टरों ने चोटों से मौत होना प्रदर्शित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआती जांच में पुलिस घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर लगे ट्रांसफार्मर का करंट लगना और करंट से छुड़ाने के लिए उसे लाठियों से पीटने का मामला समझ रही थी, लेकिन यह तथ्य भी कमजोर रहा। अब पुलिस इस मामले में आशनाई की संभावना तलाश रही है। इस मामले में पुलिस ने अब तक गांव के करीब 20 लोगों जिसमें उसके पड़ोसी, रिश्तेदार और मित्रों से पूछताछ की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक नशे का आदी था। उसने रात में अपने पिता चुन्नू से शराब पीने के पैसे मांगे थे, नहीं देने में कहा था कि उसकी लाश मिलेगी। उसका पिता उसे तलाशने भी निकला था, लेकिन वह रात में नहीं मिला था। अब पुलिस इस मामले में आशनाई से जोड़कर घटना को देख रही है। वह अविवाहित भी था, नशे की आदत के चलते उसकी शादी नहीं हो रही थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना की रात से गांव के तीन युवक लापता हैं। पुलिस की शक की सुई उन तीनों पर घूम रही है। पुलिस के मुताबिक तीनों में से एक भी पुलिस के हत्थे चढ़ता है तो मामले का खुलासा हो सकता है। पूर्व में तीनों युवकों से उसका झगड़ा भी हो चुका है।

------
वर्जन

पूरे मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मृत्यु का कारण में करंट लगने की संभावना लग रही थी, लेकिन मौत चोटों से होने की बात सामने आई है। गांव के तीन युवकों पर शक है। वह अभी गांव से लापता भी हैं। जांच जारी है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed