फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Statue unveiled in memory of Vatsala, the world's oldest female elephant.

Banda News: विश्व की सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला की स्मृति में स्टेच्यू का अनावरण

Mon, 14 Sep 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 14 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Statue unveiled in memory of Vatsala, the world's oldest female elephant.
फाेटो -4- पन्ना के अकोला गेट पर स्थापित वत्सला की प्रतिमा।
करतल (बांदा)। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर पन्ना टाइगर रिजर्व के अकोला गेट पर विश्व की सबसे उम्रदराज हथिनी वत्सला की स्मृति में स्थापित स्टेच्यू का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पन्ना के प्रभारी मंत्री इंद्र सिंह परमार, विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह समेत वन विभाग के अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने पूजा-अर्चना कर वत्सला को श्रद्धांजलि अर्पित की। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक वीरेंद्र पटेल ने बताया कि वत्सला के स्टेच्यू की स्थापना में जेके सीमेंट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वत्सला का जन्म 1917 में केरल के नीलांबर जंगल में हुआ था। बाद में वह पन्ना लाई गई और यहीं के वन क्षेत्र में अपना लंबा जीवन बिताया। लोग उसे दादी मां कहकर पुकारते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वत्सला की पहचान उसकी लंबी सूंड से भी थी। खड़े होने पर उसकी सूंड का दो से तीन फीट हिस्सा जमीन से ऊपर मोड़कर रखना पड़ता था। इसी वजह से वन्यजीव प्रेमी उसे पांच पैरों वाली हथिनी भी कहते थे।

वन्य प्राणी चिकित्सक संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि शुरुआती दिनों में वत्सला से लकड़ी की बोगियां उठाने-रखने का काम कराया जाता था, जिससे उम्र बढ़ने के साथ उसकी सूंड लंबी होती गई। वत्सला की मौत 2025 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed