फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck loaded with 351 quintals of rice goes missing en route; FIR lodged against five people.

Banda News: 351 क्विंटल चावल लदा ट्रक रास्ते से गायब, पांच पर प्राथमिकी

Mon, 14 Sep 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 14 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Truck loaded with 351 quintals of rice goes missing en route; FIR lodged against five people.
बांदा। कस्बा बबेरू से महाराष्ट्र के लिए 351 क्विंटल 70 किलोग्राम चावल लादकर निकला ट्रक रास्ते से गायब हो गया। चावल की कीमत करीब 11 लाख रुपये है। व्यापारी ने कोतवाली बबेरू में तहरीर देकर ट्रांसपोर्टर, दो ट्रक मालिकों और दो चालकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बा बबेरू निवासी कृष्ण पाल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह गल्ला मंडी में प्रदीप ट्रेडर्स के नाम से आढ़त एवं गल्ला व्यवसाय करते हैं। बीते 31 अगस्त को उनकी फर्म से 351 क्विंटल 70 किलोग्राम चावल महाराष्ट्र के भंडारा जिले के पवनी स्थित अनिरुद्ध राइस इंडस्ट्रीज भेजने के लिए ट्रक में लोड कराया गया था। ट्रक न्यू मानपुर-फतेहपुर फ्रंट कैरियर प्रयागराज ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन

बताया कि ट्रांसपोर्टर विजय गुप्ता उर्फ रिंकू गुप्ता निवासी डंडी, प्रयागराज के जरिए वाहन की व्यवस्था हुई थी। वाहन मालिक इफ्तखार खान व सद्दाम हुसैन, जबकि चालक विमलेश और सहायक चालक अनवर बताए गए हैं। व्यापारी ने भाड़े के 10 हजार रुपये नकद और 10 हजार रुपये सद्दाम हुसैन के बैंक खाते में ऑनलाइन भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ट्रक चावल लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हुआ, लेकिन तय समय के बाद भी माल गंतव्य तक नहीं पहुंचा। चालकों के मोबाइल बंद मिले। वाहन मालिक से संपर्क करने पर वह एक-दो दिन में माल पहुंचने की बात कहकर टालता रहा। अब ट्रक और चावल दोनों का पता नहीं चल रहा है। व्यापारी ने पांचों पर साठगांठ कर माल हड़पने और आपराधिक षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है।

वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed