फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   This time Zaid will be sown in 10248 hectares in the division.

Banda News: मंडल में इस बार 10248 हेक्टेयर में होगी जायद की बुआई

Wed, 21 Feb 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 21 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
This time Zaid will be sown in 10248 hectares in the division.
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में अन्ना प्रथा कम होने के साथ ही अब किसानों का रुझान जायद की खेती की ओर बढ़ा है। जायद में इस वर्ष 10248 हेक्टेयर में बुआई का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन




जिले में अन्ना प्रथा से परेशान किसान जायद की खेती से कतराते थे। किसानों का कहना था कि अन्ना गोवशों से खरीफ व रबी की फसल बचाना मुश्किल है, जायद की फसल तो बेहद मुश्किल था। रबी की फसल कटने के बाद मार्च में लोग पालतू गोवंश तक छुट्टा छोड़ देते थे, लेकिन मुख्यमंत्री के प्रयास से 95 फीसदी गोवंश गोशालाओं में संरक्षित है। ऐसे में किसानों का रुझान जायद की खेती की ओर बढ़ा है।
विज्ञापन


उप निदेशक विजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष मंडल के चारों जनपदों में जायद में मूंग, उर्द, सब्जियां, हरा चारा आदि की बुआई का लक्ष्य 10248 हेक्टेयर रखा गया था। जो पिछले साल से एक हजार हेक्टेयर अधिक है। बांदा में 1299, चित्रकूट में 818, महोबा में 5035 व हमीरपुर में 3096 हेक्टेयर में जायद की बुआई का लक्ष्य है। पिछले एक सप्ताह में मंडल में 2897 हेक्टेयर में जायद की बुआई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed