फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The weather took a turn again, fog arrived

Banda News: मौसम ने फिर ली करवट, कोहरे की दस्तक

Sun, 04 Feb 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
The weather took a turn again, fog arrived
बांदा। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। दो दिन से घना कोहरा छाने से फसलों को पाला मारने का खतरा बढ़ गया है। किसानों के अनुसार कोहरे से पहले ही मसूर, चना, मटर, अरहर को बीस फीसदी तक का नुकसान हुआ है। कोहरे की स्थिति यही रही तो फसलों को खासा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


पहली 30 जनवरी के बाद कोहरा समाप्त होने पर किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना कि जनवरी में एक पखवाड़े तक पड़े कोहरे से मसूर, चना, मटर, अरहर को 20 फीसदी तक नुकसान पहुंचा है। कोहरे से फसलों के फूल गिर गए। दोबारा फूल निकले है तो दो दिन से फिर कोहरे ने दस्तक दे दी है। जल्द कोहरे का प्रकोप खत्म न हुआ तो फसलों को खासा नुकसान होगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार का कहना है कि बुंदेलखंड का तापमान बहुत तेजी के साथ बढ़ता है। बारिश न होने से तेज धूप निकली तो समय से पहले फसल पक जाएगी। ऐसे में उत्पादन पर खासा प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में कोहरे से फसलों को नमी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों को कोहरे से कोई खास नुकसान नहीं है। जिस फसल में पाला की आशंका हो तो उसमें सिंचाई कर दें। ज्यादा दिक्कत हो जो राजकीय कृषि रक्षा इकाई व जनपद स्तर पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में जाकर बचाव की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed