फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The vehicle trampled on the woman who came out on the morning walk

बांदा: मार्निंग वॉक पर निकली महिला को वाहन ने रौंदा

Fri, 02 Jul 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The vehicle trampled on the woman who came out on the morning walk
बांदा। मार्निंग वॉक में निकली महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोजाना साथ जाने वाली पड़ोसी महिलाओं के न जागने पर वह अकेले टहलने निकल गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन रोड की है। शुक्रवार को सुबह करीब चार बजे राधा देवी (58) मार्निंग वॉक पर निकली थी। तभी ओरन की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राधा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। तभी टहलने के लिए निकले पति जगमोहन लाल गुप्ता को ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पति की सूचना पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गई है।
विज्ञापन

मृतका के चार पुत्र हैं। इनमें एक विनय कुमार गुप्ता महालेखा परीक्षक (प्रयागराज) कार्यालय में ट्रांसलेटर और दूसरा बेटा रामजी गुप्ता टीचर है। दो अन्य पुत्र व्यवसायी और प्राइवेट जॉब में हैं। पुत्र रामजी गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना करने वाला वाहन बोलेरो बताई गई है। रोजाना पड़ोस की तीन अन्य महिलाएं भी मां के साथ टहलने जाती थीं, लेकिन शुक्रवार को किसी काम की वजह से तीनों पड़ोसी महिलाएं नहीं गईं। पिता को भी घूमने जाने में देरी हो गई। मां राधा देवी रोज की अपेक्षा आज जल्दी घर से निकल गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed