{"_id":"5d432b8a8ebc3e6cb12ea6f4","slug":"the-strategies-to-make-yoga-in-every-home-banda-news-knp5050988119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर में योग कराने की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर में योग कराने की बनाई रणनीति
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ गोष्ठी संबोधित करते डीएम हीरा लाल।
- फोटो : BANDA
बांदा। डीएम हीरा लाल ने कहा है कि अच्छे काम के मौके कम मिलते हैं। इन्हें गंवाना नहीं चाहिए। सरकारी सेवकों को जनता की सेवा सहृदय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घर-घर योगा कराने की रणनीति तैयार कर ली गई है। पूरे जनपद में जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।
गुरुवार को विकास भवन परिसर में खंती पूजन एवं मंत्रोच्चारण के बाद पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ गोष्ठी संबोधित करते हुए डीएम ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ से पर्यावरण प्रदूषित हुआ है। पानी की कीमत हमें मई-जून में समझ में आती है। रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद कर दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि वर्षा जल संरक्षित करना बहुत जरूरी है। जल चक्र से ही प्रकृति का प्रबंधन चलता है। विकास भवन अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि इस भवन को मॉडल बनाएं। डीएम ने नीम का पौधा भी रोपा। साथ ही परिसर में बड़ा तालाब खुदवाने के निर्देश सीडीओ को दिए। परिसर को साफ-सुथरा करने को कहा। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा और पीडी आरपी मिश्रा ने भी पाकड़ और डीपीआरओ ने जामुन का पौध लगाया। गोष्ठी में एनआरएलएम उपायुक्त केके पांडेय, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, अपर सूचना अधिकारी कुमारी शारदा, सीडीओ स्टेनो अनूप रावत, कर्मचारी संघ अध्यक्ष रीता सिंह और कार्यक्रम के मेजबान रिटायर्ड कलक्ट्रेट एओ सईद अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
33 फीसदी वृक्ष जरूरी
बांदा। बड़ोखर ब्लाक सभागार में गुरुवार को आयोजित गोष्ठी में डीएम ने कहा कि जनपद में 33 फीसदी वृक्ष जरूरी है। उन्होंने हरेक नागरिक से कम से कम 2 पेड़ लगाने को कहा। सहजन और नीम के पेड़ पर जोर दिया। खंड विकास अधिकारी प्रियंका शुक्ला सहित भैरो प्रसाद, सुरेश कुमार धुरिया और क्षेत्रीय प्रधान, रोजगार सेवक, सचिव इत्यादि ग्रामीण व कर्मी शामिल रहे।
उधर, महुआ ब्लाक में पौधरोपण व गोष्ठी में डीएम ने पौधों को जीवन का सहारा बताया। सीडीओ ने कहा कि प्रदेश में 22 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य के तहत हरेक ब्लाक कार्यालय में पौध लगाए जा रहे हैं। गांवों में भी यह अभियान चलेगा। डीएम और सीडीओ ने सभी महिला समूह सदस्य, आशा और आंगनबाड़ी आदि को सहजन का एक-एक पौधा सौंपते हुए इसे रोपने को कहा। ब्लाक परिसर के पुराने कुएं में हवन-पूजन करके जीर्णोद्धार शुरू किया गया। ब्लाक प्रमुख शशि यादव, राजेश यादव, प्रदीप मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी आदि शामिल रहे।