फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager hangs on scraps of sister's scarf

बहन के दुपट्टे से फंदे पर झूला किशोर

Fri, 15 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager hangs on scraps of sister's scarf
बांदा/तिंदवारी। किशोर ने बहन के दुपट्टे से गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। परिजन इसकी वजह नहीं बता पा सके। एक अन्य घटना में ससुराल में युवती झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तिंदवारी के गांधीनगर में गुरुवार की शाम मुन्नीलाल वर्मा के 15 वर्षीय बेटे अंकित वर्मा ने घर में सूना मौका पाकर कमरे में बहन के दुपट्टे से फांसी लगा ली। दुपट्टे का छोर बांस की लकड़ी में बांधने के लिए उसने गैस सिलिंडर का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

सिलिंडर के ऊपर खड़े होकर छत में दुपट्टा बांधने के बाद दूसरा फंदा अपनी गर्दन में बांधा और झूल गया। उसकी वहीं मौत हो गई। शव रातभर फंदे में लटका रहा। घरवालों को भनक नहीं लगी। शुक्रवार को सुबह परिजनों ने शव लटकता देखा। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। मौके पर पहुंचे इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह ने परिजनों द्वारा दी गई सूचना का हवाला देकर बताया कि अंकित मजदूरी करता था। पढ़ता नहीं था। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली।
एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में शोभा (40) पत्नी शिवशंकर गुरुवार को शाम गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घरवालों का कहना है कि चूल्हे में पक रहा दूध ऊपर गिरने से झुलस गई।
उधर, शहर के शांति नगर निवासी सरिता सिंह (28) पत्नी पवन सिंह गुरुवार को शाम करंट से झुलस गई। दूसरी घटना में कर्वी (चित्रकूट) निवासी लक्ष्मी (24) पुत्र शिवप्रसाद यहां सर्वोदय नगर में मजदूरी करते समय हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गया।
किशोरी समेत चार ने जहर खाया
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में किशोरी समेत चार ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी के रवि सिंह (28) पुत्र रामबरन व बबेरू थाना क्षेत्र के परसौली गांव निवासी लक्ष्मी (14) पुत्री शिवशरण कुमार और चित्रकूट जनपद के नांदीतौरा गांव निवासी सुषमा (35) पत्नी अनिल यादव ने गुरुवार की रात जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की।

हालत बिगडने पर परिजनों को पता चला। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है। उधन, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव में लक्ष्मी (14) पुत्री शिवशरण ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed