{"_id":"66d0e18493db8b510f063d87","slug":"student-committed-suicide-after-not-being-able-to-clear-bihar-btc-exam-banda-news-c-212-1-bnd1005-114955-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिहार बीटीसी परीक्षा पास न कर पाने पर छात्रा ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिहार बीटीसी परीक्षा पास न कर पाने पर छात्रा ने दी जान
विज्ञापन
बांदा। बिहार बीटीसी की परीक्षा में पास न हो पाने से आहत छात्रा ने किराए के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। वह बड़ी बहन के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी अंकिता यादव (20) ने बुधवार की रात दुपट्टे से पंखे के छल्ले में फंदा लगाकर जान दे दी। वह बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में बैंककर्मी रमाशंकर राय के मकान में किराए पर दो कमरे लेकर विवाहित बहन अंजू यादव के साथ रह रही थी। गुरुवार की सुबह अंजू सोकर उठी और अपने दो बच्चों को स्कूल के लिए तैयार किया। उन्हें स्कूल छोड़कर लौटी तो अंकिता का कमरा बंद पाया। उसने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज न होने पर उसने दरवाजे में जोर से धक्का दिया तो खुल गया। उसने देखा कि कमरे के अंदर अंकिता फंदे से लटकी थी।
चाचा दयाराम यादव ने बताया कि अंकिता अपनी बड़ी बहन अंजू के साथ किराए का मकान लेकर रहती थी। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। एक माह पहले उसने बिहार बीटीसी का पेपर दिया था। बुधवार को उसका रिजल्ट घोषित हुआ है। उसकी आंसर सीट में कुछ नंबरों से वह पास होने से रह गई थी। इसी से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
अंकिता चार बहन और एक भाई में चौथे नंबर की थी। पिता प्रेम प्रकाश यादव आर्मी से रिटायर्ड हो चुके हैं। वह गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। मां रामरती हैं। बहन अंजू के पति रामप्रकाश यादव वर्तमान में मथुरा आर्मी में तैनात हैं। वह अपनी बड़ी बहन अंजू के साथ बांदा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि बीटीसी में पास न हो पाने की वजह से फंदा लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।