फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   'Slowly pick up my palanquin, I am married to Gopal'

Banda News: ‘धीरे उठाओ मेरी पालकी, मैं तो सुहागिन गोपाल की’

Sun, 26 Mar 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
'Slowly pick up my palanquin, I am married to Gopal'
बांदा। ‘धीरे उठाओ मेरी पालकी, मैं तो सुहागिन गोपाल की’ कविता के साथ केदार सम्मान 2022 समारोह की शुरुआत हुई। नई दिल्ली के इग्नू के प्रोफेसर डा.सविता सिंह को उनके कविता संग्रह ‘खोई चीजों का शोक’ पर सम्मानित किया गया। डा.सिंह ने कहा कि किसी स्त्री पर दुराग्रह या प्रताड़ना को अपने जीवन में स्थाना देेने वाला प्रगतिशील नहीं हो सकता। दूसरे सत्र में डा.रामविलास शर्मा आलोचना पुरस्कार विजय बहादुर सिंह (अंबेडर नगर) को मिला।
विज्ञापन

रविवार को पीली कोठी स्थित एक होटल सभागार में समारोह हुआ। आयोजन केदार स्मृति न्यास, प्रगतिशील लेखक संघ और रजा फाउंडेशन द्वारा किया गया। कवि केदार बाबू के चित्र पर माल्यार्पण हुआ। श्रद्धा निगम ने बाबू केदारनाथ की कविताओं को संगीत व नृत्य के माध्यम से पेश किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे आचार्य बल्लभ त्रिपाठी ने बताया कि डा.सविता सिंह बिहार के आटा के रहने वाले हैं। जबकि आलोचक विजय बहादुर सिंह ने सम-सामयिकता से अलग आधुनिकता की परंपरा से रूबरू कराया। विजय बहादुर सिंह ने कहा कि जो आलोचना की परंपरा चल रही है उसे दोहराना नहीं चाहिए। आलोचक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। समारोह को आशुतोष कुमार, आलोक कवि सपना सिंह, शिवपाल सिंह, राकेश रेणु, डा.शबाना रफीक, विद्याधर शुक्ल आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा.शशि भूषण मिश्र, अनामिका, श्रुति, सपना, आद्या, शैलजा, राशिका, स्वप्निल, सुप्रिया आदि ने कविताएं पेश कीं। रामऔतार साहू, महेंद्र पाल, सुनील, उमा पटेल, विवेक चतुर्वेदी, राकेश अग्रवाल, आनंद किशोरलाल आदि उपस्थित रहे। संचालन नरेंद्र पुंडरीक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed