फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six patients of diarrhea and seven of respiratory disease admitted

Banda News: डायरिया के छह व सांस के सात मरीज भर्ती

Tue, 12 Dec 2023 12:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 12 Dec 2023 12:18 PM IST
विज्ञापन
Six patients of diarrhea and seven of respiratory disease admitted
बांदा। सर्द मौसम में डायरिया व सांस के रोगी बढ़ रहे हैं। ओपीडी में ज्यादातर रोगी सर्दी, डायरिया व सांस के आए। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी रही। जबकि ट्राॅमा सेंटर में 13 रोगी डायरिया व सांस के भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

दिसंबर माह की शुरूआत के साथ ही डायरिया और सांस के मर्ज ने जोर पकड़ रखा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की लाइन लगी रही। ज्यादातर मरीज डायरिया, बुखार और सांस से संबंधित आए। सभी का ओपीडी में इलाज किया गया।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि सांस लेने में घरघराहट होने या लगातार खांसी आने, सीने में दबाव महसूस होना सांस रोग के लक्षण हो सकते हैं। सर्दी में अक्सर इसके मरीज बढ़ते हैं। इससे बचने के लिए विटामिन-डी से भरपूर चीजों का सेवन करें। ताजे फल और सब्जियों के साथ संतुलित आहार का सेवन करें। अंडा, सोया, पपीता, केला, चीनी, चावल और दही न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के मोहल्ला एकता नगर, कैलाश पुरी में स्वास्थ्य टीम ने 101 घरों का निरीक्षण किया। घरों में 458 पानी से भरे पात्रों को देखा गया। इसमें चार घरों में डेंगू लार्वा मिला। इनमें दो घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया। इसके अलावा जलभराव वाले स्थानों पर डेंगू लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed