फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Priyanshu, Praveen, and Rohit will be questioned for six hours tPriyanshu, Praveen, and Rohit will be questioned for six hours today.oday.

Banda News: प्रियांशु, प्रवीण और रोहित से आज छह घंटे होगी पूछताछ

Sun, 04 Oct 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 04 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Priyanshu, Praveen, and Rohit will be questioned for six hours tPriyanshu, Praveen, and Rohit will be questioned for six hours today.oday.
बांदा। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी प्रियांशु, प्रवीण और रोहित की छह घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर की है। सोमवार को पुलिस तीनों आरोपियों को मंडल कारागार से न्यायिक हिरासत से पुलिस हिरासत में लेगी।
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में छह घंटे तक आरोपियों से जरूरी पूछताछ की जाएगी। साक्ष्य संकलन के बाद उन्हें नियमानुसार वापस मंडल कारागार में दाखिल कराया जाएगा। एसटीएफ और थाना बिसंडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में डीसीएम और कार से चार आरोपियों को पकड़ा था। डीसीएम से 250 पेटियों में 30 हजार शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद हुई थी।
विज्ञापन

पूछताछ में अतर्रा निवासी प्रियांशु गुप्ता का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था। पुलिस ने प्रियांशु के साथ उसके साथी रोहित और प्रवीण उर्फ लकी को भी जेल भेजा था। विवेचक ने अदालत में तीनों की दो दिन की रिमांड मांगी थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने रिमांड का विरोध किया था। अदालत ने पुलिस के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद छह घंटे की कस्टडी रिमांड स्वीकृत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सोमवार सुबह कारागार पहुंचकर तीनों को पुलिस हिरासत में लेगी। इसके बाद उन्हें एक निश्चित जगह पर ले जाकर पूछताछ की जाएगी। छह घंटे की पूछताछ पूरी होने के बाद उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। फिर तीनों को वापस कारागार ले जाकर न्यायिक हिरासत में सौंपा जाएगा। यह प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed