फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother dies of shock after son is implicated in a murder.

Banda News: बेटे का हत्या में आया नाम, सदमे में मां की गई जान

Sun, 04 Oct 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 04 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mother dies of shock after son is implicated in a murder.
फोटो 15- मृतका पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुसुमा देवी। स्रोत- परिजन।
बांदा। दो सगे भाइयों की हत्या में नामजद पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू की मां व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुसुमा देवी वर्मा (75) की शनिवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। रविवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पौत्र देवेंद्र पाल वर्मा ने बताया कि दादी का निधन पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होने के चलते दिल का दौरा पड़ने से हुई है। परिजन के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से परिजन ने उन्हें बांदा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां रविवार को सुबह उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

कुसुमा देवी पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा की पत्नी हैं। निधन की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री के आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। पौत्र ने इस प्रकरण में प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। कुसुमा देवी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुकीं हैं। वह 2010 में निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदवारा में 30 सितंबर की रात गांव के भइयाराम के दो पुत्रों छह वर्षीय मनोज व चार वर्षीय युवराज के शव घर से कुछ ही दूर पानी से भरे गड्ढे में पड़े मिले थे।
मामले में भइयाराम ने गांव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा के बेटे महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू, शेरा उर्फ ओमकार, भवानीदीन, अखिलेश, सुरेंद्र नेता, लंबरी, अर्चना, रामलली, सुनीता के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार को भवानीदीन, अखिलेश, सुरेंद्र नेता, लंबरी व रामलली को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी पूर्व महेंद्र पाल वर्मा के पुत्र देवेंद्र पाल वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने पर उनकी दादी कुसुमा देवी वर्मा को जानकारी हुई तो शनिवार की रात उनको दिल का दौरा पड़ गया। रविवार सुबह निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी मिलते ही कई राजनीतिक संगठनों के लोगों ने शोक सांत्वना जताई।



----

महेंद्र पाल वर्मा ने जारी किया था वीडियो बयान



बांदा। सगे भाइयों की हत्या में नामजद पूर्व मंत्री के बेटे महेंद्र पाल वर्मा ने शनिवार को एक वीडियो बयान जारी कर कहा था कि जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और उनके भाई शिवशरण कुशवाहा के इशारे पर उन्हें फंसाया जा रहा है।
उन्होंने वीडियो बयान में सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने बयान में यह भी कहा था कि उनका राजनीतिक जीवन खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। महेंद्र पाल वर्मा ने मध्य प्रदेश के पन्ना से 2023 में विधान सभा का चुनाव भी लड़ा था। (संवाद)

---



जांच के लिए पुलिस खंगाल रही सीडीआर



बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदवारा में हुई दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस नामजद अन्य आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू, शेरा उर्फ ओमकार, अर्चना और गर्भवती सुनीता की भूमिका की जांच के लिए सीडीआर निकलवा रही है।
तकरीबन 20 से 25 नंबरों की सीडीआर निकलवाई गई है। इससे अब पुलिस अन्य आरोपियों की इस केस में संलिप्ता की जांच करेगी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि हत्या के इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच के लिए सीडीआर निकलवाई है। चूंकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा की मां का निधन हो गया है इसलिए फिलहाल उनसे पूछताछ नहीं की गई है। (संवाद)
---
पूर्व मंत्री के भाई पर मां को धमकाने व मारपीट का आरोप
बांदा। दो मासूम सगे भाइयों की हत्या में नामजद आरोपी महेंद्र पाल वर्मा ने मां के निधन के बाद रविवार देर शाम एक वीडियो बयान सोशल मीडिया में प्रसारित किया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में आरोपी महेंद्र पाल ने आरोप लगाया है कि उन्हें जौनपुर सांसद व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा व उनके भाई शिवशरण कुशवाहा ने फर्जी फंसाया है। आरोप लगाया है कि बाबू सिंह कुशवाहा के कहने पर शिवशरण उनके गांव नंदवारा आया था। शनिवार को मां कुसुमा देवी को धमकाया, मारपीट की।

असलहों के दम पर कहा कि तुम्हारा लड़का कहां है, उसे गोली मार देंगे। उसका काउंटर करा देंगे। मां दहशत में आकर गिर गई। उनकी सदमे से मौत हो गई। आरोपी ने कहा कि वह तहरीर दे रहे हैं। उन्होंने समाज के लोगों से भी सहयोग की अपील की है। सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव से भी मामले में हस्तक्षेप करने व न्याय दिलाने की मांग की है। (संवाद)

फोटो 15- मृतका पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुसुमा देवी। स्रोत- परिजन।

फोटो 15- मृतका पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुसुमा देवी। स्रोत- परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed