{"_id":"6ac290ec84802a84ed062f84","slug":"motorcyclist-dies-in-collision-with-cyclist-banda-news-c-212-1-sknp1006-152954-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: साइकिल सवार से भिड़ंत में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: साइकिल सवार से भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
Sun, 04 Oct 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो 1- मृतक अंबरीश पांडेय। फाइल फोटो।
बांदा। इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में काम करके अपने गांव जा रहे बाइक सवार युवक की साइकिल सवार से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। उसके सिर में चोट आई थी।
गिरवां थाना क्षेत्र के गांव मलेहरा निवादा निवासी अरुण द्विवेदी ने बताया कि उसके ममेरे भाई अंबरीश पांडेय (28) बांदा में रामलीला मैदान स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में काम करते थे। वह शनिवार की रात दुकान से काम करके अपनी बाइक से गांव जा रहे थे।
रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुरवा के पास अचानक सामने से साइकिल सवार के आ जाने से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की अंबरीश पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शिनाख्त कराकर घरवालों को बताया कि तब परिजन को जानकारी हो सकी। साइकिल सवार को मामूली चोटें आईं हैं। अंबरीश दो भाइयों में छोटा था। पिता शशिकरण पांडेय का निधन हो चुका है। घर में मां कमला पांडे हैं। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ था, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।