फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Short circuit fire

बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग

Sun, 15 Mar 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Short circuit fire
Short circuit fire - फोटो : BANDA
फोटो: 15 बीएनडीपी 1 : बबेरू में बैंक में लगी आग के दौरान मौजूद पुलिस।
विज्ञापन

बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग
फर्नीचर और अन्य सामग्री राख
कैश और अभिलेख सुरक्षित होने का दावा
आर्यावर्त बैंक बबेरू की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू (बांदा)। यहां सुंदर कुंआ स्थित आर्यावर्त बैंक (पतवन) ब्रांच में रविवार को दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में विकराल रूप लेकर आग ने बैंक का कंप्यूटर, फर्नीचर आदि जलाकर राख कर दिया। पड़ोसियों और फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक अधिकारियों का कहना है कि महत्वपूर्ण अभिलेखों को नुकसान नहीं पहुंचा।
रविवार को बैंक बंद था। करीब साढे़ ग्यारह बजे बैंक के चैनल व खिड़की और रोशनदानों से आग की लपटे और धुंआ देखा गया। आसपास के लोगों ने बैंक अधिकारियों, पुलिस, और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर खुद आग बुझाने शुरू कर दी। अगल बगल के दुकानों और मकानों में भी दहशत फैल गई। लगभग डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। तब लोगों ने आग को काफी काबू में कर लिया था। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। मुख्यालय से अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने निरीक्षण के बाद कहा कि सार्ट शर्किट से आग लगी। एसडीएम महेंद्र प्रताप और तहसीलदार विपिन कुमार सहित बबेरू कोतावाली का फोर्स भी पहुंच गया। आग बुझाने में पुलिस कर्मियों ने भी मदद की। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मुख्यालय से आए बैंक के प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने भी बैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कैश और अभिलेख सुरक्षित है। सभी खाते और डाटा आदि ऑनलाइन है। इन्हें जल्द ही दूसरे कंप्यूटरों द्वारा चालू कर दिया जाएगा। खाताधारकों को दिक्कत नहीं होगी। बैंक प्रबंधक प्रकाश बाबू भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed