फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Save water by taking inspiration from Bundelkhand

बांदा: बुंदेलखंड से प्रेरणा लेकर बचाएं पानी

Sun, 27 Jun 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Save water by taking inspiration from Bundelkhand
बांदा। देश के किसानों में जल संरक्षण का जज्बा जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड को उदाहरण के रूप में पेश किया है। रविवार को मन की बात में उन्होंने बुंदेलखंड के बांदा (यूपी) और सतना (एमपी) के दो गांवों का विशेष तौर से जिक्र करते हुए कहा कि इन गांवों ने जल संरक्षण में दूर-दूर तक अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ने देश के किसानों का आह्वान किया कि इनसे प्रेरणा लेकर पानी बचाएं। मानसून के मौजूदा महत्वपूर्ण समय को न गंवाएं।
विज्ञापन

मन की बात में देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण के लिए चल रहे प्रयासों को काफी महत्व दिया। कहा कि वह जल संरक्षण को देश सेवा का एक रूप मानते हैं। कहा कि हमें पानी बचाना है, मानसून से घबराना नहीं है। प्रधानमंत्री ने बांदा के अधांव गांव की चर्चा करते हुए कहा कि इस गांव के लोगों ने एक अलग तरह का प्रयास किया है।
विज्ञापन

अपने अभियान को बड़ा दिलचस्प नाम दिया है। खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में। पीएम ने कहा कि अभियान के तहत गांव के कई सौ बीघा खेतों में ऊंची मेड़ बनाई गई है। इससे बारिश का पानी खेत में इकट्ठा होकर जमीन में जाने लगा है। अब सब लोग खेतों की मेड़ पर पेड़ लगाने की योजना बना रहे हैं। यानि अब किसानों को पेड़, पानी और पैसा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छे कार्यों से गांव की पहचान दूर-दूर तक हो रही है। प्रधानमंत्री ने सतना के किसान रामलोटन कुशवाहा का भी उदाहरण दिया। कहा कि कुशवाहा ने अपने खेत में देशी म्यूजियम बनाया है। इसमें सैकड़ों औषधीय पौधों और बीजों का संग्रह किया है। इन्हें वह दूर-दूर क्षेत्रों से लाएं हैं। हर साल कई तरह की भारतीय सब्जियां उगाते हैं।

इसे देखने और सीखने बहुत से लोग आते हैं। प्रधानमंत्री ने आह्वान किया कि जो लोग भी ऐसे प्रयास कर सकते हैं, जरूर करें। उनके क्षेत्र की पहचान बनेगी। प्रेरणा लेकर अपने आसपास पानी बचाएं। कहा कि मानसून के महत्वपूर्ण समय को हमें गंवाना नहीं है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के किसान भारतीय के भी प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed