{"_id":"6a9077a296f437d98d0e57f6","slug":"fir-registered-against-three-over-allegations-of-pressure-to-marry-banda-news-c-212-1-bnd1007-151367-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शादी के दबाव का आरोप, तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शादी के दबाव का आरोप, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- शादी तय होने के बाद होने वाले पति को दी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। जबरन फोन पर बात करने का दबाव बनाने, आपत्तिजनक बातें करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपशब्द कहने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में युवती ने तीन युवकों के विरुद्ध एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फतेहगंज के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली एएनएम के रिश्तेदार युवक अभिषेक चंद्रा निवासी मऊ, चित्रकूट से उसकी पहचान हुई। आरोप है कि अभिषेक फोन कर उस पर बात करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आत्महत्या देकर डराता रहा। बाद में आपत्तिजनक बातें करने के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी तय होने पर आरोपी ने होने वाले पति को फोन कर शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी और खुद से शादी करने का दबाव बनाने लगा। मामले में आरोपी के रिश्तेदार बृजेश, शानू और छोटू भी उसका सहयोग करते रहे। थानाप्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।