{"_id":"6a907832716bcef809012148","slug":"intoxicated-youth-hangs-himself-dies-banda-news-c-212-1-bnd1007-151359-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नशे में युवक ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नशे में युवक ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -20- सनी। फाइल
- दस साल पहले मां ने भी की थी खुदकुशी, घर में विवाद के बाद कमरे में लगाया फंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि शराब के नशे में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरदौली निवासी राकेश उर्फ फुदुलू का 19 वर्षीय पुत्र सनी बुधवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। परिजनों के मुताबिक घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद वह कमरे में चला गया और रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी होते ही पिता राकेश कमरे में पहुंचे तो सनी फंदे पर लटका मिला। उन्होंने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के चाचा धन्नू ने बताया कि सनी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और उसकी दो छोटी बहनें हैं। करीब दस वर्ष पहले उसकी मां संगीता ने भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मां की मौत के बाद अब बेटे की आत्महत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।